[Hindi] गुजरात में मॉनसून रहा मेहरबान, राज्य के कुछ स्थानों पर आगे भी अच्छी बारिश की उम्मीद

September 12, 2019 1:46 PM|

Gujarat rain

गुजरात में पिछले कई दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। लगातार हो रही अच्छी मॉनसून बारिश कि वजह से इस सीज़न में अभी तकराज्य में 32 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई है। लेकिन, सब डिविजन के अनुसार देखा जाए तो गुजरात के लिए यह आंकड़ा 22 प्रतिशत है तथा सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में अब तक के आंकड़ो के अनुसार 46 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड कि गई है।

हालांकि राज्य में हो रही बारिश से अब धीरे- धीरे कमी नज़र आएगी।  इससे सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बावजूद पिछले 24 घंटों के दौरान पोरबंदर में 48 मिमी तथा सूरत में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब गुजरात में बारिश कम हो जाएगी। क्यूंकि, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जो कि गुजरात पर बना हुआ हुआ था वो अब कमजोर होकर पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। हालांकि, विंड शीयर ज़ोन अभी भी 23 डिग्री अक्षांश पर विकसित है।

इस प्रणाली के कारण सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश काफी कम हो जाएगी। लेकिन भुज, नालिया, द्वारका, कांडला, धार, जामनगर और पाटन के हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क हो जाएंगे । इसके अलावा, राज्य के वडोदरा, गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा और अहमदाबाद में भी बारिश की गतिविधियां में मामूली कमी देखी जा सकती है।

Also, Read In English: Will flooding rains take a backseat in Gujarat anytime soon  

हालांकि, गुजरात के दक्षिणी जिलों जैसे सूरत, वलसाड, नवसारी, महुवा, भावनगर, डांग, तापी, छोटा उदयपुर और अमरेली के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ अगले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

Image Credit: The Hindu Business Line

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें । 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: