[Hindi] मॉनसून 2020: दिल्ली सहित उत्तर भारत में मॉनसून का दिखा असली रंग, भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न

August 19, 2020 1:34 PM|

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों पर मॉनसून सक्रिय हो गैया है। दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर मूसलाधार मॉनसून वर्षा दर्ज की गई। उम्मीद है कि उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 48 घंटों तक मॉनसून इसी तरह से सक्रिय बना रहेगा। बारिश की तीव्रता भी काफी अधिक रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद में सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर 1 बजे तक हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ जारी रहेगी।

गौरतलब है कि मॉनसून की रेखा राजस्थान से आगे बढ़ते हुए उत्तर में पंजाब और हरियाणा पर पहुंची है साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इन दो सिस्टमों के अलावा बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण बंगाल की खाड़ी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक आर्द्र हवाएँ पहुंच रही है जिससे यहां पर मॉनसून ने अचानक उग्र रूप दिखाया है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कल शाम से ही मौसम बदला। कुछ इलाकों में शाम को तो कुछ भागों में रात को वर्षा दर्ज की गई। जबकि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और गाज़ियाबाद में सुबह से ही बारिश हो रही है। इन भागों में सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच कई जगहों पर व्यापक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पालम में 45 मिमी जबकि जबकि सफदरजंग में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस साल मॉनसून सीजन संभवतः यह पहला अवसर होगा जब दिल्ली के दक्षिणी, पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में एक साथ बारिश हुई है। मूसलाधार वर्षा के कारण दिल्ली के तमाम इलाके जलमग्न हो गए हैं और ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

अगले 48 घंटों तक इसी तरह से मैदानी क्षेत्रों पर मॉनसून सक्रिय रहेगा और कई स्थानों पर अच्छी वर्षा जारी रहेगी। 21 अगस्त से बारिश कम हो जाएंगी हालांकि उसके बाद भी 22 और 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम वर्षा कुछ इलाकों में जारी रहने की संभावना है। फिलहाल 20 अगस्त तक पंजाब के दक्षिण पश्चिमी भागों में जहां अब तक मॉनसून की वर्षा कम हुई है, भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मैदानी भागों के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों मेंउत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मध्यम से भारी मॉनसून वर्षा हो सकती है। जम्मू कश्मीर के तराई क्षेत्रों यानी जम्मू क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में बारिश की तीव्रता मध्यम से भारी रहेगी जिसके चलते इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं और अचानक बाढ़ का संकट भी लोगों को देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर मॉनसून की सक्रियता कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

Image Credit:NMTV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: