[Hindi] मॉनसून 2020: गोवा को पार कर महाराष्ट्र पहुंचा मॉनसून, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा में भी दी दस्तक

June 11, 2020 3:42 PM|

उम्मीद के मुताबिक अच्छी रफ्तार से मॉनसून आगे बढ़ रहा है। 10 जून को मॉनसून का पूर्वी सिरा आगे बढ़ा तो 11 जून को इसने पश्चिम से लंबी छलांग लगाई। 10 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पहुंचा था। 11 जून को मॉनसून की उत्तरी सीमा (NLM) का पश्चिमी सिरा भी प्रतिस्पर्धा करते नजर आया और कर्नाटक, तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश के सभी भागों को पार करते हुए तेलंगाना के अधिकांश हिस्सों में पहुँच गया। इसी छलांग में मॉनसून ने गोवा, दक्षिणी कोंकण, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में भी इसने दस्तक दे दी।

कहाँ पहुंची एनएलएम

मॉनसून की उत्तरी सीमा (NLM) 11 जून को हरनई, शोलापुर, रामगुंडम, जगदलपुर, गोपालपुर, अगरतला और तेज़पुर तक पहुँच गई थी।  

बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के प्रभाव से मॉनसून काफी अच्छी प्रगति कर रहा है। इसी सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ-साथ एक तरफ दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं तो दूसरी ओर मध्य भारत में मॉनसून प्रगति कर रहा है। हमारा अनुमान है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ और भागों में तथा कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल में अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून दस्तक दे सकता है। मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ देश के कई इलाकों में बारिश भी तेज होगी।

मुंबई व कोलकाता में जल्द दस्तक देगा मॉनसून

मुंबई और कोलकाता में मॉनसून के आगमन की संशोधित सामान्य तिथि 11 जून है। इन भागों में 12 या 13 जून को इसका आगमन हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तिथि से दो-चार दिन पहले या बाद में मॉनसून के आगमन को सामान्य माना जाता है। इस बीच पश्चिमी तटों पर केरल से लेकर गोवा और मुंबई समेत महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में भी बारिश में वृद्धि होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में काफी तेज़ वर्षा होने की संभावना है।

खाड़ी में निम्न दबाव से मॉनसून सक्रिय

बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए निम्न दबाव का क्षेत्र गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और इससे सटे ओड़ीशा से होकर भीतरी भागों पर पहुंचेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से अगले दो-तीन दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र सहित कई इलाकों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में मॉनसून जल्द ही पश्चिम बंगाल को पार करते हुए ओड़ीशा के कुछ और हिस्सों को कवर करते हुए बिहार तथा झारखंड में भी जल्द ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून के सामान्य समय पर आगमन की संभावना है।

Image Credit:Tripsavvy

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: