[Hindi] मॉनसून 2020: अपने आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश पर मेहरबान मॉनसून, कई इलाकों में होगी भारी बारिश

September 27, 2020 10:00 AM|
Uttar Pradesh rains

उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों पर मॉनसून की मेहरबानी विदाई से पहले फिर हुई है। पूर्वी क्षेत्रों में कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश की यह गतिविधियां राज्य के पूर्वी भागों में अब बढ़ने वाली। है आगामी 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी से लेकर प्रयागराज, कानपुर, सोनभद्र, भदोही, अयोध्या, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, गोंडा, बस्ती, देवरिया सहित कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में आजमगढ़ से लेकर बलिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और आसपास के कई इलाकों में 24 सितंबर को मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। इसी दौरान लखनऊ, बहराइच और सीतापुर में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर, चित्रकूट, बांदा, झांसी, कौशांबी, हमीरपुर, महोबा, एटा, इटावा, मैनपुरी और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर गाजियाबाद समेत दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क ही बना रहेगा।

25 सितंबर से उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां व्यापक रूप में कम हो जाएंगी। हालांकि गोरखपुर बलिया समेत उत्तर पूर्वी क्षेत्र में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा 25 सितंबर को भी देखने को मिल सकती है। 26 सितंबर से मॉनसून कमजोर हो जाएगा और बारिश में व्यापक कमी आ जाएगी। साथ ही मॉनसून की वापसी का समय भी सितंबर के आखिर में अपेक्षित है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस साल मॉनसून औसत के आसपास रहा है जबकि पश्चिमी भागों में इसकी कमजोर स्थिति के चलते अकाल जैसे हालात हैं। 1 जून से 22 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 13% कम वर्षा हुई है। इसकी भरपाई अगले दो दिनों के दौरान होने वाली बारिश से हो सकती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 37% की कमी बनी हुई है और इस कमी में सुधार की संभावना बिल्कुल नहीं है।

Image credit:Google

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: