[Hindi] मॉनसून 2019: दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगमन में कुछ ही दिन बाकी, आसमान की ओर है सबकी निगाहें

May 18, 2019 12:58 PM|

monsoon 2019

मानसून 2019के आगमन में बस कुछ ही दिन बचे हैं। यूं कहें तो दक्षिण-पश्चिमी मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

भारत जैसे कृषि-प्रधान देश में रहने और आजीविका के लिए मॉनसून की भूमिका मुख्य है। साथ ही, मानसून लोगों के भाग्य को भी नियंत्रित करता है। बता दें कि, देश के कुल वार्षिक बारिश में अकेले मॉनसून की भागीदारी लगभग 70 प्रतिशत के आसपास होती है। इसके अलावा मानसून की महत्व और भी अधिक है क्योंकि ये बारिश कृषि और अर्थव्यवस्था दोनों को सीधे प्रभावित करती है। मानसून का समय पर आगमन वास्तव में एक बहुत बड़ा वरदान है।

स्काइमेट द्वारा किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, भारतीय मुख्य भूमि से पहले,मॉनसून का आगमनअंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर 20 मई को होगा। इसके बाद, केरल पर शुरुआत करने से पहले मॉनसून लगभग 10 दिन का समय लेती है। जो कि चार महीने के लंबे मौसम के लिए भारत में प्रवेश करने का मुख्य द्वार है।

जैसे-जैसे मॉनसून के आने का समय नज़दीक आता जा रहा है, सभी की निगाहें दक्षिणी प्रायद्वीप पर टिकी हैं, क्यूंकि बादलों के साथ गरज की स्थिति इस क्षेत्र पर बनी हुई है। जो कि बंगाल की खाड़ी के भागों के ऊपर दिख रही है। स्काईमेट पहले से ही दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगमन के संकेतों की तलाश कर रहा है।

शुक्रवार को उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि, दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह की गरज की स्थिति बनी हुई है। साथ ही, अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी पर बादल छाया हुआ है।

Also Read In English:With few days left for Monsoon arrival in India, all eyes turn skyward

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: