[Hindi] मॉनसून के इंतज़ार के बीच उबल रही दिल्ली, 4 जून से आँधी-बारिश दिला सकती है राहत

June 2, 2019 12:47 PM|

Delhi hot and dry weather

एक ओर मॉनसून 2019 का इंतज़ार शुरू हो गया है तो दूसरी उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है। दिल्ली और एनसीआर के लोगों को भी गर्मी का प्रकोप तड़पा रही है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को अगले दो दिनों तक इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के संकेत फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसकी वजह यह है कि राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और आसपास के क्षेत्रों में शुष्क और गर्म हवाएँ चलेंगी और आसमान साफ रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान दिल्ली के आयानगर में 46 डिग्री, पालम में 46.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सफदरजंग में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे जहां पारा सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 43.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

हालांकि 4 जून से हवाओं का रुख बदलेगा। उम्मीद है कि 4 और 5 जून को पंजाब और उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर पर शुष्क हवाओं में नमी बढ़ जाएगी। इससे हमे उम्मीद है कि 4 से 6 जून के बीच राजधानी और इससे सटे शहरों में भी धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर बूँदाबाँदी भी हो सकती है।

इस बदलाव से आग उगलते सूरज की गर्मी से लोगों को कुछ समय के लिए मामूली राहत मिल सकती है। यह राहत मामूली इसलिए होगी क्योंकि आँधी या बारिश की संभावना मुख्यतः शाम के समय होगी जिससे दोपहर तक तापमान पहले से ही काफी बढ़ चुका होगा।

अगले चार-पांच दिनों तक राजधानी और आसपास के शहरों के मौसम और तापमान पर नजर डालें तो 42 से 45 डिग्री के बीच रहेगा। 6 जून के बाद फिर से तापमान बढ़कर 45 और 46 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। यानि दिल्ली एनसीआर में मॉनसून के इंतजार के बीच लू की भीषण गर्मी से अभी भी संघर्ष करना पड़ेगा।

दिल्ली में मॉनसून

आपको बता दें कि दिल्ली में आमतौर पर 25 जून से 30 जून के बीच मॉनसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार मॉनसून एक्सप्रेस की रफ्तार धीमी है जिसके कारण दिल्ली में यह संभवत जून की बजाय जुलाई के पहले हफ्ते में आएगा। उससे पहले अच्छी प्री-मॉनसून बारिश ही दिल्ली वालों को राहत दिला सकती है, जो अभी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है।

Image credit: IndiaToday

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: