[Hindi] दिल्ली-एनसीआर से रूठे हैं मॉनसूनी बादल, आखिर कब होगी राहत की बारिश

September 8, 2019 7:52 PM|

Cloudy weather in Delhi_Hindustan Times 1200

दिल्ली और इससे सटे शहरों में पिछले कई दिनों से मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। बारिश नहीं हो रही है क्योंकि मॉनसूनी हवाएं यहां पर प्रभावी नहीं हैं। हालांकि शनिवार को दिल्ली और इससे सटे इलाकों में गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तकरीबन एक हफ्ते से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। सामान्य से ऊपर तापमान और अधिक आर्द्रता होने की स्थिति में मौसम कुछ ज्यादा ही परेशान करता है और यही स्थितियां इस समय दिल्ली एनसीआर के शहरों में देखने को मिल रही हैं।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:

आने वाले दिनों में भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम में किसी खास बदलाव की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून ट्रफ राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है। साथ ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचा है। इन दोनों सिस्टमों के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवाओं में आर्द्रता ज़रूर बढ़ सकती है लेकिन मौसम में विशेष बदलाव नहीं आएगा।

रविवार को कुछ समय के लिए बादलों का प्रभाव देखने को मिला। उम्मीद थी कि एक-दो स्थानों पर बारिश होगी लेकिन छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा बारिश नहीं हुई।

English Version:CHANCES OF LIGHT SPELLS IN DELHI TODAY, SIMILAR WEATHER FOR NEXT 3 TO 4 DAYS

अनुमान यह है कि मॉनसून ट्रफ राजस्थान के उत्तरी भागों पर ही बनी रहेगी और मैदानी इलाकों पर कोई प्रभावी मौसमी सिस्टम विकसित नहीं होगा जिसके कारण दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में अगले चार-पाँच दिनों तक अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। यानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को इस सप्ताह भी तेज़ गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं है। हालांकि रात के समय मौसम सहज बना रहेगा।

दिल्ली देश के उन भागों में से है जहां इस साल मॉनसून ने बहुत कम बारिश दी है। 1 जून से 8 सितंबर के बीच दिल्ली में कुल 348 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 33% कम है। सितंबर मॉनसून का आखिरी महीना है। सितंबर में दिल्ली में महज़ 130 मिलीमीटर बारिश होती है। यानि सितंबर में सामान्य बारिश हो भी जाए तो भी कुल मॉनसून वर्षा का आंकड़ा सामान्य के आसपास नहीं पहुँच पाएगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सितंबर भी कम वर्षा देकर विदा होगा।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: