[Hindi] मोदी के सत्ता संभालने के बाद पहली बार अच्छे मॉनसून के आसार

April 5, 2018 11:09 AM|

Narendra Modi and Monsoonमॉनसून भारत की कृषि के लिए रीढ़ से कम नहीं है। भारतीय कृषि पर मॉनसून वर्षा का व्यापक प्रभाव पड़ता है। पिछले कुछ वर्षों के बाद 2018 में मॉनसून के अच्छे प्रदर्शन की संभावना दिखाई दे रही है। आम आदमी और किसान से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बार अच्छे मॉनसून की उम्मीद कर रहे होंगे। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से पिछले वर्ष तक मॉनसून ने अच्छी बारिश नहीं दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शासन में अब तक मॉनसून वर्षा को भारत की अर्थव्यवस्था के अनुकूल नहीं देखा। मई 2014 में देश की सत्ता आई एनडीए के हाथों में और प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी। कृषि को बेहतर स्थिति में ले जाना प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में था लेकिन दुर्भाग्य से उनके प्रधानमंत्री बनने वाले वर्ष में भी मॉनसून ने निराश किया और कम बारिश हुई। बल्कि यूं कहें कि देश को सूखे जैसे हालात का सामना करना पड़ा। 2014 का मॉनसून बीते 5 वर्षों में सबसे खराब रहा और 12 फीसदी कम वर्षा हुई।

उसके बाद 2015 में अच्छे मॉनसून की उम्मीद थी। लेकिन आखिर में अल-नीनो प्रभावी हो गया था जिससे 2015 में मॉनसून सबसे कमजोर रहा और मोदी के शासन में लगातार दूसरा साल कमजोर मॉनसून ने निराश किया। वर्ष 2015 में 86 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के लगातार दूसरे वर्ष खराब मॉनसून के बाद 2016 में फिर से उम्मीद जगी कि मॉनसून बेहतर होगा क्योंकि अल-नीनो कमजोर हुआ था और ला नीना की स्थिति प्रबल हो गई थी। उम्मीद कुछ हद तक पूरी भी हुई और देश भर में 97 प्रतिशत मॉनसून वर्षा रिकॉर्ड की गई। लेकिन बारिश का वितरण संतुलित ना होने के चलते देश के प्रमुख कृषि क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हुई जिससे अर्थव्यवस्था पर दबाव जारी रहा और मोदी की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।

[yuzo_related]

वर्ष 2017 में मॉनसून के प्रदर्शन की बात करें तो इस बार भी मॉनसून ने निराश किया और समूचे भारत में औसत 887 मिलीमीटर वर्षा के मुक़ाबले 95 प्रतिशत बारिश हुई। सामान्य से कमजोर मॉनसून के चलते कई इलाकों में किसानों का संघर्ष और निराशा जारी रही साथ ही मोदी की योजना‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’को भी कोई उत्साहजनक मदद मॉनसून से नहीं मिली।

स्काइमेट ने 4 अप्रैल, बुधवार को 2018 का मॉनसून पूर्वानुमान जारी कर दिया। जिसमें मौसम पूर्वानुमान क्षेत्र की देश की अग्रणी निजी कंपनीस्काइमेटने सामान्य मॉनसून के साथ 100% बारिश की संभावना जताई है। उम्मीद है कि मॉनसून 2018 बीते चार वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर होगा। कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 वर्षों के शासन काल के आखिरी साल में यह सबसे अच्छा मॉनसून हो सकता है। परिस्थितियाँ अगर अनुकूल रहीं तो अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि को मुनाफे का क्षेत्र बनाने की मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अच्छे मॉनसून से गति मिलेगी।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: