[Hindi] उत्तरी बिहार में फिर होगी भारी बारिश, पटना और गया सहित राज्य के बाकी हिस्सों में भी वर्षा के आसार

July 22, 2019 8:14 PM|

बिहार में इस बार मॉनसून का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ राज्य का दक्षिणी इलाका जहां बारिश के लिए तरस रहा है वहीं थोड़े-थोड़े अंतराल पर होने वाली मूसलधार बारिश के कारण उत्तरी जिलों में बाढ़ का तांडव देखने को मिला है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार में फिर से अच्छी बारिश के लिए मॉनसून सक्रिय हो गया है। बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है जो अगले कुछ दिनों तक समूचे राज्य में मौसम बदल देगा। अनुमान है कि अगले 3 दिनों के दौरान पटना, गया, भागलपुर सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की जाएगी। लेकिन बारिश का अधिक ज़ोर मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज सहित उत्तरी भागों में होगा।

लेकिन राहत की बात है कि आने वाले दिनों में बिहार में जो बारिश संभावित है, वह इतनी अधिक नहीं होगी कि पिछले दिनों की बाढ़ की पुनरावृति हो। लेकिन राहत और पुनर्वास कार्यों में इस बारिश से दिक्कत आ सकती है।

Read this article in English:HEAVY MONSOON RAIN FORECAST FOR MADHUBANI, SUPAUL, PURNEA, KISHANGANJ IN THE NEXT 3 DAYS

बात पिछले दिनों की करें तो जून में बिहार में बारिश सामान्य से 51% कम रही थी। जुलाई में स्थिति सुधरी और 7 जुलाई से राज्य के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। बिहार के लिए 12 जुलाई का दिन मॉनसून 2019 में अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला दिन रहा जहां पूरे राज्य में औसत बारिश रही 59.3 मिलीमीटर। इसी दौरान बिहार के उत्तरी भागों में कई जिलों में 24 घंटों की अवधि में 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बिहार के उत्तरी भागों में 7 जुलाई से 15 जुलाईके बीच तकरीबन एक सप्ताह तक चली अच्छी बारिश के कारण राज्य में बारिश के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला। अब राज्य में महज 1% की कमी रह गई है। लेकिन यह आंकड़े उत्तरी बिहार में बारिश की दें और एक जहां राज्य के उत्तरी जिलों में बाढ़ का संकट झेलना पड़ रहा था तो दूसरी ओर दक्षिणी बिहार में सूखे और गर्मी के कारण लोगों का जन-जीवन, कृषि, जानवर सब प्रभावित हो रहे थे।

फिलहाल अगले कुछ दिनों के दौरान संभावित बारिश से राज्य के दक्षिणी भागों में भी लोगों को गर्मी और सूखे के संकट से कुछ राहत मिलेगी।

Image credit: Odishsamay

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: