[Hindi] उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, फसलों के नुकसान की आशंका

January 16, 2020 1:36 PM|

उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम बदला है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी उम्मीद है, साथ ही ओले गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बादलों की गर्जना होने की संभावना है। यह फसलों के के लिए नुकसान का कारण बन सकती है।

राज्य में बारिश का मौसम पिछले 24 घंटों से बना हुआ है। इस दौरान लखनऊ में 39 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा भी कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। झाँसी में 16.6 मिमी, हरदोई में 13.4 मिमी, बहराइच में 6.8 मिमी, कानपुर में 4.2 मिमी और आगरा में 3.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

English Version :  Moderate rain, hailstorm with lightning strikes likely in Bareilly, Meerut and Aligarh today

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन सभी भागों में अगले 24 घंटों तक अच्छी बारिश की संभावना है। साथ ही बरेली, मेरठ, शाहजहांपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

राज्य के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

आज दोपहर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। राज्य में 17 जनवरी तक बारिश का मौसम बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान दिन के तापमान में व्यापक कमी आ सकती है। बारिश, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की है आशंका।

अनुमान है कि 18 जनवरी से बारिश का मौसम कमजोर हो जाएगा। लेकिन दक्षिण से लेकरउत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों तक छिटपुट बारिश बने कीउम्मीद है।

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के चलते इस महीने उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। 1 से 14 जनवरी तक के बारिश के आंकड़ें देखें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 144% अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 156% अधिक वर्षा हुई है।

Image credit: Tripoto

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: