[Hindi] मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद, भारी बारिश के कारण बाढ़ की आशंका

July 6, 2019 11:16 AM|

मध्य प्रदेश के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से अच्छी मात्रा में बारिश हो रही है। अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो, बीते 24 घंटों में भी, राज्य के मध्य भागों में गरज के साथभारी से अति भारी बारिश दर्जकी गई।

यह हैं बारिश के कारण

यह सभी मौसमी स्थितियां एक निम्न-दबाव क्षेत्र की मौजूदगी के कारण हुई है, जो कि 3 जुलाई से मध्य प्रदेश में बनी हुई है। अब, यह प्रणाली कमजोर हो गई है। हालांकि, मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जो राज्य में मौसम को नियंत्रित करेगा। यह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 4.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के रूप में दक्षिण-पश्चिमी दिशा की ओर मुड़ा हुआ है।

मध्य प्रदेश में जारी रहेगी बारिश

राज्य में यह सिस्टम इस समय बना हुआ है जो धीरे-धीरे कमजोर होगी। इस मौसम प्रणाली के कारण, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों मेंगरज के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की उम्मीदहै। जबकि, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश देखी जाएगी। इसके अलावा राज्य के टीकमगढ़,सतना, छतरपुर, दमोह, गुना, पन्ना, शिवपुरी, श्योपुर,भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, सीधी, जबलपुर के हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

Also Read In English:Heavy rains ahead for Shivpuri, Bhopal, Hoshangabad, Rewa, Sidhi and Jabalpur

यह बारिश नई फसलों के बीज रोपण के लिए उपयोगी होगी। इसके अलावा सूखा चल रहे राज्य में भूजल स्तर को बहाल करने में भी मदद करेंगे।इस दौरान दिन के तापमान में भी कमी होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान

स्काइमेट द्वारा किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहले से ही बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के दौरान बारिश जारी रहेगी। जिससे नदियों के जल स्तर में काफी वृद्धि होगी। भारी बारिश के कारणअगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की संभावनाहै।

Image Credit:Patrika

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: