[Hindi] राजस्थान के सीकर में 0.5 डिग्री पहुंचा तापमान | चुरू, नाहन, पिलानी, नारनौल में भी 2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ हाड़ कंपाने वाली सर्दी

December 17, 2020 1:06 PM|

उत्तर भारत के शहरों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी कई दिनों से जारी है। बृहस्पतिवार, 17 दिसम्बर, 2020 को स्थितियाँ और गंभीर हुईं। कहीं-कहीं पर तापमान पानी जमने के स्तर पर पहुँच गया। राजस्थान के सीकर में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह चुरू में 2.2 डिग्री, नाहन में 2.5 डिग्री, पिलानी में 2.5 डिग्री, नारनौल में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ने आज लोगों को काँपने को मजबूर कर दिया।

इसके अलावा उत्तर भारत के अन्य शहरों गंगानगर, बीकानेर, मेरठ, बरेली में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे ही रिकॉर्ड किया गया। इन सभी क्षेत्रों में पारा सामान्य से 5 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत उत्तर भारत के शहरों में शीतलहर का प्रकोप आगे भी बढ़ता रहेगा। दिल्ली के पालम में 4.5 डिग्री और सफदरजंग में 4.6 डिग्री तापमान रहा।

इस समय उत्तर भारत के शहरों में उत्तरी दिशा से हवाएँ आ रही हैं। यह हवाएँ पहाड़ों पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में पिछले दिनों हुई व्यापक बर्फबारी की ठंडक अपने साथ लेकर आ रही हैं जिससे सर्दी समय से पहले ही चरम पर पहुँच गई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक हवाओं की दिशा नहीं बदलेगी और रफ्तार में भी कोई परिवर्तन नहीं होगा। यानि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, पठानकोट, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकुला, हिसार, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, सीकर, चुरू, गंगानगर, बीकानेर समेत उत्तर भारत के शहरों पर बर्फ़ीली आफत कम से कम 20 दिसम्बर तक जारी रहने वाली है।

सीकर, चुरू, हिसार, अमृतसर समेत कुछ शहरों में आगामी तीन दिनों के दौरान पाला (ग्राउंड फ्रोस्ट) भी पड़ सकता है। पाला फसलों के लिए बहुत नुकसान पहुंचाने वाली मौसमी स्थिति होती है। किसानों को सुझाव है कि आलू, चने, मटर, सरसों आदि की फसलों में पहले से हल्की सिंचाई दे दें ताकि फसल नष्ट न हो।

Image credit:DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: