[Hindi] दिल्ली में साफ मौसम के बीच बढ़ेगा तापमान

February 23, 2017 2:58 PM|

Delhi pleasant weatherदिल्लीसहित उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में दो दिन पूर्व बेहद गर्म मौसम के बाद 21 फरवरी को अधिकतम तापमान में व्यापक गिरावट आई। यह गिरावट का सिलसिला 22 फरवरी को भी जारी रहा। दिल्ली के सफदरजंग में जहां 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था वहीं 21 फरवरी को यह घटकर 26 डिग्री सेल्सियस जबकि 22 फरवरी को 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 20 फरवरी के 15.6 डिग्री के मुक़ाबले 22 फरवरी को घटकर 12 डिग्री और 23 फरवरी को 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पारा गिरने से लोगों को बेमौसम गर्मी से ना सिर्फ राहत मिली बल्कि रात और सुबह के समय मौसम शीतल हो गया। राजधानी दिल्ली में मौसम में यह बदलाव यहाँ पहुँच रही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते देखने को मिल रहा है। लेकिन आपको बता दें कि यह बदलाव अधिक समय तक रहने वाला नहीं है। क्योंकि साफ आसमान और शुष्क मौसम के कारण सूरज भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर चुका है जिससे फिर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार बन गए हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक ओर उत्तर भारत के पहाड़ों से आने वाली उत्तर-पश्चिम हवाओं में ठंडक धीरे-धीरे कम हो रही है। इसके अलावा साफ़ आसमान के बीच तेज़ धूप के चलते दिल्ली और आसपास के शहरों में तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम शुरू होगा। हालांकि 26-27 फरवरी तक सुबह और रात में आप खुशनुमा व शीतल मौसम का आनंद ले सकते हैं। लेकिन दोपहर में कुछ गर्मी महसूस की जा सकती है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को 26-27 फरवरी को प्रभावित करेगा जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसमी परिदृश्यों के अनुसार मार्च के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान फिर से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच सकता है।Image credit: Tripotoकृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: