[Hindi] दिल्ली में पारा गिरकर पहुंचा 30 डिग्री, अगले 2-3 दिनों तक ठंडी हवाओं के साथ सुहावना रहेगा मौसम

June 17, 2019 3:31 PM|

Delhi rains

दिल्ली और एनसीआर में प्री-मॉनसून बारिश एक बार फिर से देखने को मिली है। इसके कारण यहां का मौसम सुहावना बन गया है। आज यानि सोमवार को भी दिन की शुरुआत सुहावने मौसम, आसमान में बादल और हल्की हवाओं के साथ हुई। दिल्ली एनसीआर के भागों में एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। इसके अलावा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी यह गतिविधियां दर्ज की गयी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन गतिविधियों के कारण यहां दिन केतापमान में काफी गिरावटदर्ज की गयी। दोपहर 12 बजे के आस-पास तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के अन्य भागों में भी बारिश होने की उम्मीद है। इसके कारण, दिल्ली का अधिकतम तापमान सिर्फ 35 डिग्री के आस-पास बने रहने के आसार हैं।

स्काइमेट के अनुसार, हरियाणा और इससे सटे हुए इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर से आ रही आर्द्र हवाएं दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी भागों में नमी की मात्रा में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। जो कि अगले 2-3 दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। इसके कारण दिल्ली और एनसीआर में 19 जून तक रुक-रुक कर कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली में कल यानि 16 जून को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 15 जून को यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर में बीते 20 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। इसके अलावा बीते 48 घंटों से दिल्ली और इससे सटे हुए इलाकों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद में एक-दो स्थानों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गयी हैं। इसके कारण यहां लू की स्थिति से काफी राहत मिली है।

बारिश की यह गतिविधियां हल्की हो सकती हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती हैं। इस दौरान पारा सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है।

Also Read In English: Rain in Delhi-NCR drops mercury to 30 degrees, pleasant day ahead with more showers likely today

इस सीज़न में दिल्ली और एनसीआर में लम्बे समय सेभीषण लू का प्रकोपबना हुआ था। वहीं, 10 जून को दिल्ली का तापमान सबसे अधिक 48 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद दिल्ली में कल यानि रविवार से लू के प्रकोप से कुछ राहत देखने को मिली है।  बारिश की इन गतिविधियों के कारण लू की जल्द वापसी की संभावना बेहद कम है।

Image Credit: HT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: