[Hindi] दिल्ली में कल की बारिश के बाद गिरा पारा, कोहरे और सर्दी की हो सकती है वापसी

January 24, 2018 5:40 PM|

Delhi Fog and winterदिल्ली में कल लंबे समय बाद हुई बारिश के चलते सामान्य से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान व्यापक रूप में नीचे आ गया और यह  सामान्य से 4 डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यही नहीं सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था वहीं मंगलवार को लगभग 7 डिग्री तक नीचे गिर गया। बारिश के चलते अधिकतम तापमान भले नीचे गया लेकिन आर्द्रता बढ़ने और बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ गया था और यह सामान से 2 डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानीदिल्लीमें कल जनवरी की पहली बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद दिन में मौसम खुशनुमा हो गया और सर्दी बढ़ गई। इस बीच जिस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली और एनसीआर में वर्षा रिकॉर्ड की जा रही थी वह आगे निकल गया है जिससे आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों से ठंडी और शुष्क हवाएं अब चलना शुरू होंगी। इन उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं जिससे कल से सर्दी वापसी कर सकती है। दूसरी ओर दिन के तापमान में वृद्धि होगी क्योंकि आसमान साफ होगा और धूप का असर दोपहर तक बढ़ जाएगा।

[yuzo_related]

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान कल के 17 डिग्री के मुकाबले बढ़कर 20 से 22 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में अधिक नमी होने और कल से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की स्थिति में कोहरा बढ़ने के आसार हैं। हालांकि हवा की गति हल्की से मध्यम होगी जिससे कोहरा अधिक समय के लिए और बेहद घना नहीं होगा। लेकिन कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी देखा जा सकता है।दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhiफिलहाल पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते सर्दी और कोहरे की एक बार फिर से राजधानी में वापसी हो रही है। इस बदलाव के बीच संभावना है कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले राजपथ पर गणतन्त्र दिवस परेड के कार्यक्रम में बारिश जैसी स्थिति देखने को नहीं मिलेगी यानी मौसम कोई विशेष बाधा नहीं डालेगा। लेकिन हल्के से मध्यम कोहरा सुबह के समय छाया कर सकता है और लोगों को अच्छी सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

Image credit: Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image