[Hindi] दिल्ली में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, जल्द दिखेगा गर्मी का प्रचंड रूप

April 12, 2020 11:15 AM|

राजधानी दिल्ली में तापमान अब बढ़ने लगा है। दिल्ली के पालम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। 11 अप्रैल को पालम में 39.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि सफदरजंग में पारा 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली सफदरजंग में आमतौर पर तापमान में तेज़ बढ़ोत्तरी अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में देखने को मिलती है। आमतौर पर अप्रैल या उसके बाद ही  तापमान 36 डिग्री के करीब पहुंचता है। इससे पहले तीन बार ऐसा हुआ है जब 17 और 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान इस स्तर पर पहुंचा है।

Read English Version:Delhi recorded the highest maximum temperature of the season today, Safdarjung recorded 36.9 degrees maximum temperature today

दूसरी ओर पालम में पहले पखवाड़े में तापमान बढ़ने लगता है और कई बार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास अप्रैल के शुरुआती 15 दिनों के बीच ही पहुंच जाता है। पालम में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड 25 अप्रैल 1970 को दर्ज हुआ था, जब पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया था। सफदरजंग में अप्रैल महीने में सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को रिकॉर्ड किया गया था।

आगे भी मौसम होगा मुख्यतः शुष्क, बढ़ेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में अब लंबे समय के लिए मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा। शुष्क और साफ मौसम के कारण निश्चित है कि दिन का तापमान लगातार ऊपर जाता रहेगा और जल्द ही पालम के अलावा सफदरजंग में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच जाएगा। 

हालांकि 13 अप्रैल को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों खासतौर पर हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार नज़र आ रहे। इसके चलते दिल्ली और एनसीआर के आसमान पर भी बादल दिखाई देंगे। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में भी आँधी और गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना से इंकार नहीं कर सकते हैं। 14 अप्रैल से फिर से मौसम साफ हो जाएगा। 

Image credit:India By Car and Driver

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: