उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों के पास एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा था। इसके चलते तीनों पर्वतीय राज्यों में 4 और 5 फरवरी को व्यापक रूप में वर्षा और हिमपात देखने को मिला। पश्चिम से आया यह सिस्टम उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटेजम्मू कश्मीरके पास स्थित था और इसने सक्रिय रूप से मौसम को प्रभावित किया। इसके चलते जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। राज्य के कुछ इलाकों में भीषण हिमपात भी दर्ज किया गया है।
हिमाचल प्रदेशऔरउत्तराखंडमें भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। उत्तर भारत में स्थिति इन तीनों राज्यों में मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में व्यापक गिरावट आ गई है। जनवरी महीने में निरंतर बर्फबारी के बाद यह फरवरी माह की पहली अच्छी बर्फबारी है। इसके चलते मौसम विशेषज्ञों ने हिम्मस्खलन की चेतावनी जारी की है। जम्मू-श्रीनगर सहित कई राजमार्गों पर आवाजाही रोक दी गई है। जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश के भी कुछ इलाकों हिमस्खलन की आशंका है और यहाँ भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
स्काइमेट के अनुसार पर्वतीय राज्यों में अच्छी वर्षा और बर्फबारी देने के बाद पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी दिशा में निकल रहा है। इसके आगे निकलने से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अब मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। हालांकि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय शिखरों पर एक-दो जगह हल्की वर्षा होने या बर्फ पड़ने की संभावना बनी हुई है।
फिलहाल अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ होने से सड़कों पर इकठ्ठा बर्फ को हटाकर आवागमन शुरू करने में आसानी होगी। साथ ही इससे जहां स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी वहीं राज्यों में आने वाले पर्यटकों को भी अपने गंतव्य तक वापसी में सहूलियत होगी।
Image credit: The Indian Express
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।