[Hindi] मध्य प्रदेश में 30 सितंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान, सतना और उमरिया में 50 मिमी की अच्छी बारिश

September 26, 2019 8:33 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

मध्य प्रदेश में मॉनसून 2019 के आगमन से ही लगातार बारिश की गतिविधियां जारी है। मॉनसून के आगमन के बाद से ही कभी भी राज्य में बारिश की गतिविधियां थमी नहीं है।

बुधवार सुबह 08:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हुई है। उस दौरान, सतना में 68 मिमी और उमरिया में 65.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस भारी वर्षा की वजह से राज्य में कई जगह जलभराव, बाढ़ जैसे हालत और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। साथ ही, लगातार बारिश के कारण, सोयाबीन जैसी अधिकांश फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

राज्य के उमरिया, सतना, जबलपुर, दमोह, सागर और सीधी के हिस्सों में 28 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। जबकि, अगले 24 घंटों के दौरान छिंदवाड़ा, बैतूल, होशंगाबाद के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद, टीकमगढ़, गुना, ग्वालियर, शाहजहाँपुर, रायसेन, और देवास के कुछ स्थानों पर भी बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है।

28 सितंबर के बाद से लगभग पूरे मध्य प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी और फिर 30 सितंबर से, अनुमान है कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

अभी तक के मौसमी मॉडल के अनुसार, 30 सितंबर के बाद, पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश के लौटने की उम्मीद नहीं है।

Also, Read In English: Satna, Umaria record over 50 mm of rain as more heavy spells of shower likely in Madhya Pradesh till September 30

इस प्रकार हम यह भी कह सकते हैं कि राज्य के लिए यह इस मॉनसून सीजन के अंतिम भारी बारिश रहेगा।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें । 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: