[Hindi] मध्य प्रदेश मॉनसून में सुधार, अगले एक सप्ताह के दौरान जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सागर, सतना, पन्ना समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश

August 17, 2020 12:33 PM|

मध्य प्रदेश पर बहुत दिनों के बाद मॉनसून की मेहरबानी देखने को मिल रही है। हालांकि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर अभी भी मॉनसून कमजोर है जिससे बारिश की गतिविधियां यहाँ ना के बराबर हो रही हैं। हालांकि इंतज़ार जल्द खत्म होगा और अच्छी बारिश दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में भी देखने को मिलेगी।

इस बीच पूर्वी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। 17 और 18 अगस्त को भी मध्य प्रदेश के पूर्वी तथा मध्य भागों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी मॉनसून वर्षा होने की भी संभावना है। इस दौरान जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, सतना, पन्ना, खजुराहो, रीवा, छतरपुर समेत भोपाल तक अगले दो-तीन दिनों के दौरान काफी अच्छी वर्षा हो सकती है।

लेकिन अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में धार, देवास, मंदसौर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और आसपास के भागों में बहुत भारी बारिश नहीं होगी। हालांकि इन भागों में 17-18 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 19 अगस्त से दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में मॉनसून की हलचल बढ़ जाएगी और अगले कुछ दिनों के लिए अच्छी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 और 20 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से भारी मॉनसून वर्षा दर्ज की जाएगी। कुछ इलाकों में बारिश 100 या 200 मिलीमीटर से भी ज्यादा हो सकती है, जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है कुछ स्थानों पर बाढ़ का संकट भी पैदा हो सकता है।

19 अगस्त को पूर्वी और मध्य भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी। हालांकि यह कमी अधिक दिनों तक नहीं रहेगी। 20 अगस्त से एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के करीब पहुंचेगा जिसके चलते 2-21 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों में भी बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। धीरे-धीरे बारिश मध्य भागों से आगे बढ़ते हुए पश्चिमी भागों तक पहुंचेगी।

कुल मिलकर कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश पर अच्छी बारिश का दौर शुरू हो चुका है और अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर अच्छी बारिश राज्य के विभिन्न भागों में देखने को मिलती रहेगी। अब तक पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 9% कम जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 8% कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना से उम्मीद है कि यह कमी पूरी हो जाएगी।

Image credit:India TV News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: