[Hindi] खाड़ी में बना निम्न दबाव मध्य भारत में मॉनसून को करेगा सक्रिय, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होगी भारी बारिश

July 1, 2019 7:44 PM|

Rain in Madhya Pradesh

देश भर में हो रही मॉनसून की बारिश का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी के भागों पर बना मौसमी सिस्टम है। बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तटों के पास निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है, सैंकड़ों किलोमीटर दूर के मौसम को प्रभावित करता है।

निम्न दवाब क्षेत्र इस समय उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के पास बना हुआ है। इसके प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित बंगाल की खाड़ी के ऊपर घने काले बादल बन गए हैं।

इस सीजन की अब तक कि यह दूसरी सबसे प्रमुख मौसम प्रणाली है जो ग्रामीण इलाकों को प्रभावित कर रही है। आगे इसके पश्चिमी दिशा में बढ़ने के साथ और प्रभावी होने की संभावना है।

इस प्रणाली के कारण, देश के मध्य भाग जिसमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश आते हैं, इनके ज़्यादातर भागों के प्रभावित होने की संभावना है।

इसके अलावा कुछ पूर्वी राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, बिहार और झाखंड के भागों में भी अलग अलग स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। इसके बाद इस मौसम प्रणाली का प्रभाव पश्चिमी राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र तथा गुजरात की ओर शिफ्ट कर जाएगा ।

निम्न दवाब क्षेत्र के प्रभाव के कारण मॉनसून की उत्तरी सीमा भी आगे बढ़ेगी, जिसके कारण अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर मॉनसून के आगमन की उम्मीद है।

Also Read In English: Low Pressure Area to give heavy rains over Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Odisha

देश के मध्य भागों में अगले 36-48 घंटों में भारी बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह भी जारी की जा रही है। मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ तथा जल भराव जैसे हालात भी देखे जा सकते हैं।

Image Credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: