[Hindi] लखनऊ, वाराणसी, पटना, गया में सीज़न का सबसे कम न्यूनतम तापमान, दिन में मिलेगी राहत, रात में बढ़ेगी सर्दी

January 5, 2018 6:54 PM|

Delhi Coldwave in uttar pradesh and Biharउत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड है कि राहत देने का नाम नहीं ले रही और कई स्थानों पर लोग लंबे समय से धूप के लिए तरस रहे हैं। दोनों राज्यों में शुक्रवार को कई स्थानों पर इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर पारा 5 डिग्री तक पहुँच गया। इन भागों में लंबे समय से छा रहे घने कोहरे के चलते दिन का तापमान पहले ही सामान्य से व्यापक रूप में नीचे चल रहा था।

न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला अब शुरू हुआ है क्योंकि उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ हो रही हैं। अनुमान है कि दोनों राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश मेंआगरा,इलाहाबाद,वाराणसीगोरखपुर, बहराइच,मेरठ, बरेली और हमीरपुर सहित कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हुई थी और यह कई दिनों से सामान्य से 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा था।

यही हाल कमोबेस बिहार का भी रहा। बिहार में मुजफ्फरपुर,गया,पटना,भागलपुर, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी सहित अधिकतर स्थानों पर सामान्य से नीचे चल रहे तापमान के कारण दिन में शीतलहर जैसे हालत बने हुए थे। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान में कमी का कारण रहा कोहरा जिसने सूरज के तेज़ को भी फीका कर रखा था और उसे अपना असर नहीं दिखाने दे रहा था।

[yuzo_related]

आज सुबह घने कोहरे के चलते आगरा, इलाहाबाद और वाराणसी में दृश्यता घटकर शून्य पर पहुँच गई थी। गया और लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर और पटना तथा गोरखपुर में 150 मीटर तक गिर गई थी। फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ होने से कोहरे में सुधार देखने को मिलेगा जिससे दिन का तापमान बढ़ेगा और सामान्य जन-जीवन पटरी पर लौटेगा। हालांकि अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा कई स्थानों पर छाया रह सकता है।

इस बीच उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में कमी का क्रम शुरू हुआ है और आज कई स्थानों पर यह 3 डिग्री तक पहुँच गया। सबसे ठंडे स्थानों के तापमान पर एक नज़र:

Coldest places in Uttar Pradesh and Bihar

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में जल्द वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार के भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात में सर्दी बढ़ेगी जबकि कोहरा कम होने और धूप का प्रभाव बढ़ने से दिन में ठंडी से राहत मिलेगी।

Image credit: Rediff.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: