[Hindi] मॉनसून 2019: लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में शनिवार को अच्छी बारिश होने की उम्मीद

July 6, 2019 5:03 PM|

Heavy Monsoon Rains in Uttar Pradesh

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी भागों सहित तलहटी के कुछ और हिस्सों में निम्न दबाव क्षेत्र में भारी वर्षा दर्ज की गई। अब यह निम्न दवाब क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश में एक चक्रवाती हवा के क्षेत्र के रूप में कमजोर हो गया है।

कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण, शुरू में उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हुई है और अब अगले 24 घंटों में दक्षिणी और मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश तेज होने की उम्मीद है।

इस समय एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र और एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से दक्षिणी भागों को कवर कर रहा है। इस प्रणाली के उत्तरी दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है जिसके कारण उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधि बहुत अच्छी बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के ओरई में 79 मिमी, कानपुर में 70 मिमी, बहराइच में 67 मिमी, बरेली में 60 मिमी, बांदा में 54 मिमी, लखनऊ में 44 मिमी , गोरखपुर में 25 मिमी और झाँसी में 73 मिमी बारिश दर्ज की गई।

साथ ही, राज्य के बाकी हिस्सों में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य और दक्षिण-पूर्वी भागों में आज मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मॉनसून की बारिश से प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, फैजाबाद, गोंडा के इलाके प्रभावित होंगे। चूंकि ट्रफ रेखा के उत्तरी दिशा में स्थानांतरित होने की संभावना है। इस वजह से पूर्वी भाग और उत्तर प्रदेश की तलहटी वाले इलाकों में कल से मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

साथ ही, अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है। हालाँकि, अब तक के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 58 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। संभवतः होने वाले बारिश से कमी के स्तर को सुधारने में मदद मिल सकती है।

Also Read In English: Monsoon 2019:Lucknow, Prayagraj, Varanasi and parts of Uttar Pradesh likely to see good rains today

Image Credit: UPwarta

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: