[Hindi] लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी में हुई बारिश; राज्य के कई भागों में रात के तापमान में गिरावट

March 22, 2018 6:08 PM|

Lucknow weatherउत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की प्री-मॉनसून वर्षा रिकॉर्ड की गई। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है जब राज्य में कुछ बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। हालांकि यह बारिश लंबे समय तक नहीं चली और जल्द ही मौसमी सिस्टम निष्प्रभावी हो गया जिससे बारिश बंद हो गई। स्काईमेट ने राज्य के पश्चिम में नजीबाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद,मेरठसहित मध्य मेंलखनऊ, लखीमपुर, बरेली, शाहजहांपुर और पूर्व में वाराणसी,इलाहाबाद, आजमगढ़ तथा जौनपुर तक हल्की वर्षा का अनुमान लगाया था और पिछले 24 घंटों के दौरान इन भागों में बारिश देखने को मिली।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश बहुत अधिक नहीं हुई है लेकिन 2 दिनों से छाए घने बादलों के चलते अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। गौरतलब है कि उत्तर में जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ था इसके प्रभाव से पंजाब पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बनी थी जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए दक्षिण में तमिलनाडु तक पहुंच रही थी।

[yuzo_related]

इसके प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव दिखाई दिया और बारिश हुई। अब यह सिस्टम निष्प्रभावी हो गए हैं जिससे मौसम फिर से बदल गया है। बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे लेकिन मौसम शुष्क रहा। मौसम शांत होने के साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ पहुंचने लगी हैं जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है।

अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में कुछ और कमी देखने को मिलेगी, जिससेआगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ,गाजियाबाद,कानपुर, वाराणसी औरगोरखपुरसहित कई जगहों पर सुबह का मौसम शीतल और सुहावना बना रहेगा। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी जिससे दिन के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। लेकिन अगले दो-तीन दिनों तक तेज गर्मी से राहत मिल सकती है।

Image credit: Flatpebble

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: