[Hindi] बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव का क्षेत्र, पूर्वी तटों पर अच्छी बारिश के आसार

September 28, 2015 5:30 PM|

Rain over east coast बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान यह और सशक्त होकर गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

सशक्त होते इस मौसमी हलचल सेअंडमान व निकोबारद्वीपसमूह के भागों में अधिकांश जगहों पर गरज और हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे तटीयआंध्र प्रदेशके भागों में बारिश की गतिविधियों में 1 अक्तूबर से बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

अगले दिन यानि 2 अक्तूबर को बारिश के प्रसार और इसकी तीव्रता दोनों में वृद्धि होगी। 2 अक्तूबर को तटीय आंध्र प्रदेश के सभी भागों, रायलसीमा के अधिकांश क्षेत्रों,तेलंगानाके कुछ हिस्सों और उत्तरीतमिलनाडुमें बारिश दर्ज की जा सकती है। यह मौसमी सिस्टम 3 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुँच जाएगा तथा और प्रभावी होते हुए गहरे निम्न दबाव का रूप ले लेगा।

इसके जमीनी भागों के और करीब पहुँचने के कारण आंध्र प्रदेश के कई इलाकों, तेलंगाना, विदर्भ,ओड़ीशाऔरछत्तीसगढ़में भी 3 और 4 अक्तूबर को बारिश होने के आसार हैं। इन भागों में कई जगहों पर बादलों की गर्जना और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की जाएगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। 5 अक्तूबर से यह सिस्टम कमजोर और निष्प्रभावी होने लगेगा लेकिन इन भागों में बारिश जारी रहेगी।

इसके प्रभाव से 6 अक्तूबर के आसपास पूर्वीमध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़,झारखंडऔरपश्चिम बंगालमें भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज किए जाने का अनुमान है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मॉनसून 2015 का यह आखिरी मौसमी सिस्टम होगा।

Image Credit: voanews.com

 

 

Similar Articles

thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 11, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

तमिलनाडु में 11 और 12 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं। केरल और लक्षद्वीप में 11 और 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

posted on:
thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on:
thumbnail image
गुजरात में पारा 40°C पार जाने की संभावना, कुछ इलाकों में लू चलने के आसार

गुजरात प्री-मानसून सीजन में भारत के सबसे गर्म राज्यों में से एक है। यहां गर्मी मार्च की शुरुआत से ही तेज़ी पकड़ने लगती है और अप्रैल-मई में चरम पर पहुंचती है

posted on: