[Hindi] बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाला है निम्न दबाव का क्षेत्र, जारी रहेगी सक्रिय मॉनसून की स्थिति

September 9, 2021 1:57 PM|

सितंबर के महीने के दूसरे निम्न दबाव के क्षेत्र के शीघ्र ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है। पिछले क्षेत्र की तरह, बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने से पहले इस मौसम प्रणाली की जड़ें भी एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में म्यांमार क्षेत्र में होंगी। यह हवाओं का स्कूटर म्यांमार के रखाइन राज्य में सैंडोवे के आसपास घूमेगा और उसके बाद पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा।

पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की निकटता में, म्यांमार के तटीय भागों के चारों ओर पहले से ही एक कमजोर गोलाकार हवाओं के चलने के संकेत हैं। इसके कल बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने और अगले 24 घंटों में और अधिक प्रभावी होने की संभावना है। यह सिस्टम सतह के स्तर तक पहुँचने के साथ ही, एक कम दबाव का क्षेत्र संभवतः 11 से 12 सितंबर को पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर दिखाई देगा। यह मौसमी सिस्टम अगले 48 घंटों यानि, 14 सितंबर तक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से पहले, समुद्री इलाकों पर बना रहेगा।

निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर विचरण करेगा और झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्यों में जाएगा। यह निम्न दबाव का क्षेत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम की स्थिति को भी प्रभावित करेगा। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से 14 से 20 सितंबर के बीच देश के मध्य भागों में अधिक प्रभावी ढंग से मौसम की गतिविधियों को बढ़ाएगा।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछली मौसम प्रणाली के अवशेष पहले से ही पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में स्थित हैं। यह निम्न दबाव अगले 3 दिनों तक इसी क्षेत्र पर स्थिर रहने वाला है। अगले 72 घंटों के लिए इन 2 राज्यों में सक्रिय से जोरदार मॉनसून की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद, दोनों मौसम सिस्टमों के 16-17 सितंबर को मध्य प्रदेश के इलाकों पर विलय होने की संभावना है। देश के मुख्य रूप से मध्य और पूर्वी भागों को कवर करते हुए 20 सितंबर तक मौसम की जोरदार गतिविधियां बनी रहेगी।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: