[Hindi] लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण की वोटिंग के दिन कैसा रहेगा चुनावी राज्यों का मौसम

April 17, 2019 8:03 PM|

लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण की वोटिंग के दिन कैसा रहेगा चुनावी राज्यों का मौसम

कल यानि 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव में 13 राज्यों की कुल 97 सीटों पर वोटिंग होने वाली है। इसमें तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा पुद्दुचेरी की 1, कर्नाटक की 14, उत्तर प्रदेश की 8, असम और बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में 3-3, जम्मू कश्मीर में 2, मणिपुर और त्रिपुरा की 1-1 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

अप्रैल के महीने में देश के अधिकांश भागों में गर्मी अपने चरम पर होती है। लेकिन इस समय बीते दो-तीन दिनों से उत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही है। अब मध्य और उत्तर क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो जाएगा। लेकिन दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में मतदान वाले दिनों यानि 18 अप्रैल को छिटपुट धूलभरी आँधी और बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

लोकसभा चुनाव2019के दूसरे चरण में चुनावी राज्यों का मौसम पूर्वानुमान

उत्तर भारत

1.जम्मू-कश्मीर:बीते 24 घंटों में यहां अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश के बाद कल यानि 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर का मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। श्रीनगर सहित कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने के आसार हैं लेकिन उधमपुर का मौसम शुष्क और सुहावना बना रहेगा।

2.उत्तर प्रदेश:पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में भी मौसम शुष्क और सुहावना बने रहने के आसार हैं। हालांकि राज्य के ज़्यादातर भागों में दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा।

मध्य भारत

3.महाराष्ट्र:मध्य महारष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर और सोलापुर सहित आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रह सकता है। इससे इन इलाकों में लू जैसे हालात बने रहने की आशंका है। हालांकि विदर्भ में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

4.छत्तीसगढ़:इस राज्य के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है। जबकि राज्य के ज़्यादातर भागों का मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर इलाकों में दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री बना रह सकता है।

5.ओडिशा:ओडिशा में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलनगीर, कंधमाल सहित अधिकांश भागों में तापमान 35 डिग्री के आस-पास बने रहने की सम्भावना है।

पूर्वी-पूर्वोत्तर भारत

6.बिहार:बिहार के कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। जबकि कासगंज और निचले पहाड़ी भागों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इन स्थानों पर तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

7.पश्चिम बंगाल:गंगीय पश्चिम बंगाल और जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग तथा रायगंज सहित उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं। इन भागों में बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

8.असम:असम के करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई और नौगांव इलाकों में देर शाम बारिश के आसार हैं। लेकिन मतदान के समय मौसम गर्म बना रहेगा।

9.मणिपुर:मणिपुर के भी आंतरिक इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

10:त्रिपुरा:त्रिपुरा के पूर्वी हिस्सों में शाम के समय बारिश हो सकती है। हालांकि दिन में मौसम गर्म और असहज करने वाला हो सकता है।

दक्षिण भारत

11.कर्नाटक:दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि कर्नाटक के उडुपी, चिकमगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बैंगलोर रूरल, बैंगलोर नॉर्थ, बैंगलोर सेंट्रल, बैंगलोर साउथ, चिकबल्लापुर और कोलार इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने के साथ ही अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

12.तमिलनाडु:यहां के तिरुवल्लुर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरुंबुदूर, कांचीपुरम, अरकोनम, वेल्लोर, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरनी, विलुप्पुरम, कल्लुकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पेरंबलूर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी लोकसभा क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां आंतरिक हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की हल्की फुहारें दिखने की संभावना है।

13.पुद्दुचेरी:तटीय क्षेत्र होने की वजह से यहां का मौसम गर्म होने के साथ-साथ आर्द्र भी बना रहेगा। मतदाताओं को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

लेकिन बीते दो-तीन दिनों में हुई बारिश के कारण देश के कई इलाकों में तापमान गिरा है। लू से भी राहत मिली है। यह कह सकते हैं कि पिछले दिनों मौसम में आया यह बदलाव मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों तथा सुरक्षाकर्मियों के लिए वरदान की तरह होगा। इसलिए स्काइमेट मतदाताओं से अपील करता है कि हर काम को छोड़कर अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करें और वोट दें।

दूसरे चरण के बाद 5 और चरण में मतदान होना है। मतगणना 23 मई को होगी।

Also Read In English: Lok Sabha Elections 2019: Weather over the states for Phase 2 voting

Image Credit: India Tv

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: