[Hindi] पटना व रांची में बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका

May 10, 2017 1:44 PM|

Lightning_rain in Bihar and Jharkhandउत्तर-पूर्वीबिहारऔरझारखंडमें अगले 12 से 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश के लिए मौसमी परिदृश्य अनुकूल बना हुआ है। प्री-मॉनसून वर्षा के दौरान बिहार केकिशनगंज,अररिया,पूर्णियाऔर सुपौल में गरज और बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

दोनों पूर्वी राज्यों में पहले से ही कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। यहाँ पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले हिस्सों से पूर्वोत्तर राज्यों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टमों का प्रभाव उत्तर और पूर्वी बिहार में अगले 12 घंटों तक बना रहेगा उसके पश्चात मौसमी सिस्टम पश्चिम बंगाल की तरफ निकल जाएंगे और बिहार में वर्षा कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में हल्की बारिश, पर नहीं मिलेगी लू से राहत

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार की राजधानीपटनासहित उत्तर पूर्वी भागों विशेषकर सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, दरभंगा, सितामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में अगले 12 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है। इस दौरान इन भागों में बारिश के साथ मध्यम हवाएँ चलेंगी और कभी-कभी हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघण्टे तक हो सकती है।

इसी तरह की गतिविधियांरांचीसहित झारखंड के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों तक संभावित हैं। वर्तमान मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से झारखंड के रांची,जमशेदपुरऔरधनबादसहित आसपास के भागों में दोपहर बाद या शाम के समय हल्की से मध्यम हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है। इन भागों में गर्जना के दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघण्टे की गति से तूफानी हवाएँ चलने और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

author image