[HINDI] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आने वाले दिनों में होगी गरज के साथ वर्षा

January 24, 2020 5:47 PM|

जनवरी के महीने में एक के एक बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहाड़ियों में काफी अच्छी बारिश और बर्फबारी दर्ज हुई है और उत्तरी मैदानी इलाकों में अच्छी मात्रा में बारिश देखी गई है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी इलाकोंसे पश्चिमी विक्षोभ पहले ही दूर हो चुका है जिसके कारण अब उत्तरी मैदानी इलाकों में रात का तापमान कम हो गया है। हालांकि दिन उज्ज्वल और धूप से खिला रहेगा।

इस बीच, एक और पश्चिमी विक्षोभ 24 जनवरी को यानि आज शाम को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी दे सकता है। हालांकि, बारिश की तीव्रता ज़्यादा नहीं होगी और इसका प्रभाव सिर्फ पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहेगा।।

इस मौसम सिस्टम के कारण उत्तरी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जाना जारी रहेगा। इसके अलावा, हम उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक तेज हवाओं के कारण घने कोहरे की उम्मीद नहीं करते हैं।

English Version: Series of Western Disturbances to give rain and thundershower in Punjab, Haryana, Delhi, Uttar Pradesh, and Rajasthan

स्काईमेट के मौसम मॉडल के अनुसार इस महीने का अंतिम सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही 27 जनवरी की रात तक पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। यह सिस्टम के मजबूत होने से पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेशमें 27 से 29 जनवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

इस मौसम सिस्टम के कारण, हवा के पैटर्न में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और दिन के तापमान बारिश की वजह से कम हो जाएंगे।

Image credit: Times OF India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: