[Hindi] वैष्णो देवी में आज हल्की वर्षा, सप्ताह के आखिर में श्रद्धालुओं के लिए रहेगा अनुकूल मौसम

January 23, 2018 5:54 PM|

Vaishno Devi

उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से शुष्क और साफ मौसम जारी था। जम्मू में कटरा स्थित वैष्णो देवी में भी मौसम लंबे समय से शुष्क बना हुआ था। सामान्यतः वैष्णो देवी सहित जम्मू कश्मीर में वर्षा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होती है। इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभों के आने का क्रम कम नहीं रहा लेकिन यह सिस्टम अपेक्षाकृत सक्षम नहीं थे जिसके चलते वैष्णो देवी क्षेत्र सहित समूचे जम्मू कश्मीर में उम्मीद से कम बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है।

इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के पास पहुँच गया है और राज्य के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और इससे सटे उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव कटरा और वैष्णो देवी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए हुए हैं। हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। हालांकि बारिश की यह संभावना आज के लिए ही है।

[yuzo_related]

vaishno devi lightning

Click here to get the live lightning and thunderstorm status across Vaishno Devi

यह मौसमी सिस्टम कल तक कमजोर हो जाएंगे जिससे कल फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा। आसमान भी मुख्यतः साफ होगा जिससे खिली धूप दिखेगी। सप्ताहांत भी करीब आ रहा है, और हम उम्मीद कर रहे हैं कि 26 से 28 जनवरी के बीच हल्के बादलों के साथ मौसम शुष्क रहेगा। वर्तमान परिदृश्य के अनुसार, कटरा में मौसम आरामदायक रहने के आसार हैं। कटरा में दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।

हालांकि श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी भवन पहुँच कर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा क्योंकि दिन का तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लेकिन इस सप्ताह के अंत में लंबी छुट्टियों और शुष्क एवं सहज मौसम को देखते हुए कह सकते हैं कि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु की यात्रा में मौसम कोई व्यवधान नहीं डालेगा।

ImageCredit:  MaaVaishnoDevi.org        

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles