Skymet weather

[Hindi] इंदौर, उज्जैन और भोपाल सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 को हल्की वर्षा, फसल को कोई खतरा नहीं

February 22, 2018 6:23 PM |

Rain in Bhopalमध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में 24 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह बारिश फसलों को अधिक नुकसान पहुंचाए ऐसी संभावना कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश सहित राज्य के बाकी हिस्सों की अगर बात करें तो यहाँ इस दौरान आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

इससे पहले 11 से 13 फरवरी के बीच महाराष्ट्र में अधिकांश स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई थी जिसने महाराष्ट्र के अधिकतर भागों में फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इसी दौरान मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई थी और फसलों को कुछ हद तक नुकसान पहुंचा था। हालांकि इस बार अधिक बारिश नहीं होगी जिससे नुकसान होने की आशंका फिलहाल नहीं है। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in mp

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 फरवरी को उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होगा और इससे एक ट्रफ मध्य प्रदेश तक बनेगी। इन्हीं मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होगी। इस दौरान अगर मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बारवानी, बेतुल, भोपाल, देवास, धार, पूर्वी निमाड, गुना, इंदौर, झबुआ, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा और ललितपुर में गतिविधियां संभावित हैं। एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

[yuzo_related]

इसके बाद 25 फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा लेकिन 26 फरवरी से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 26 से 28 फरवरी के बीच होने वाली बारिश मध्य प्रदेश के अधिक इलाकों को प्रभावित करेगी और बारिश की तीव्रता भी अधिक होगी।

Image credit: Rajexpress.co

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try