[Hindi] रीवा, सतना, रायपुर, दुर्ग में 24 घंटों तक वर्षा के आसार, ओलावृष्टि की भी संभव

March 5, 2018 6:00 PM|

Madhya pradesh weatherमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है। दोनों राज्यों में मौसम अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा और कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा दर्ज की जाएगी। इस समय पूर्वी मध्य प्रदेश तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएँ और दक्षिण पश्चिमी आर्द्र हवाएँ मिल रही हैं, जिसके कारण इन राज्यों में बादल बने हुए हैं और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है।

वर्तमान मौसमी परिदृश्य को देखते हुए अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना से भी इंकार नहीं कर सकते। मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों मेंरीवा, सीधी, सतना, दमोह और उमरिया सहित आसपास के भागों में गरज के साथ वर्षा होगी। छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों अम्बिकापुर,रायपुर, दुर्ग और राजनन्दगाँव में ऐसी ही मौसमी हलचल की संभावना है।

[yuzo_related]

इससे पहले पिछले 24 घंटों के दौरान सागर में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि इंदौर,भोपाल, गुना, सतना और पेंडरा रोड सहित आसपास के शहरों में गरज के साथ हल्की बूँदाबाँदी दर्ज की गई। इस मौसम में बारिश के साथ या बारिश के बाद तेज़ हवाएँ चलने और गर्जना होने की संभावना अधिक होती है जिससे फसल को नुकसान पहुँच सकता है। हालांकि राहत की बात है कि यह गतिविधियां बड़े पैमाने पर नहीं होंगी जिससे अधिक हिस्सों में और व्यापक स्तर पर फसल को नुकसान की आशंका नहीं है।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in mp and chhattisgarh

अगले 24 घंटों के बाद दक्षिणी पश्चिमी आर्द्र हवाएँ कमजोर हो जाएंगी जबकि उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलती रहेंगी जिससे मौसम शुष्क हो जाएगा। अनुमान है कि 7 मार्च से दिन के तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान शीतल हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान गिर सकता है।

Image credit: Daily Bhaskar

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: