[Hindi] वैष्णो देवी में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की वर्षा, उसके बाद रहेगा शुष्क मौसम

January 6, 2018 1:00 PM|

Vaishno devi weatherदेश के अधिकांश इलाकों में सर्दी की छुट्टियाँ चल रही हैं। छुट्टियों के चलते इस समय वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। सर्दी में आमतौर पर जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी राज्यों में मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहता है इसलिए तीर्थयात्रियों को वैष्णो देवी रवाना होने से पहले मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी अवश्य करनी चाहिए। स्काइमेट अपने पाठकों का ध्यान रखते हुए वैष्णो देवी और आसपास के भागों के मौसम का पूर्वानुमान विशेष रूप से प्रकाशित करता रहता है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। इस सिस्टम के चलते अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हो सकती है। इसी सिस्टम के प्रभाव से वैष्णो देवी भवन के आसपास और कटरा में बादल दिखाई देने लगे हैं। अनुमान है कि भवन और आसपास के भागों में 4-5 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। कटरा में भी हल्की वर्षा के आसार हैं।

[yuzo_related]

बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वैष्णो देवी में रात का तापमान भी गिरकर शून्य के आसपास पहुँच सकता है। अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान भी 7-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान शून्य से 1 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। बारिश यात्रियों के लिए बड़ी बाधा नहीं बनेगी लेकिन कड़ाके की ठंड परेशानी का सबब बन सकती है इसलिए सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े अपने साथ अवश्य रखें।वैष्णो देवी में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in jammu and Kashmir and north India

इस सप्ताह के आखिर में यानि शनिवार और रविवार को मौसम साफ हो जाएगा और दिन में खिली धूप देखने को मिलेगी। कह सकते हैं कि अगले 24 घंटों के बाद आप वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हो सकते हैं क्योंकि आप जब तक पहुंचेगे तब तक मौसम साफ हो जाएगा और कड़ाके की ठंडक तथा शुष्क मौसम के बीच सुखद दर्शन कर सकेंगे।

Image credit: U4voices.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: