[Hindi] जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, करनाल, पंचकूला, चंडीगढ़, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, जयपुर समेत उत्तर भारत के शहरों में वर्षा की संभावना

November 13, 2020 8:30 AM|

उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों से इस साल मॉनसून विदाई से लगभग 1 माह पहले से ही काफी कमजोर हो गया था और बारिश की गतिविधियां सितंबर के पहले पखवाड़े के बाद से ही बहुत कम हो गई थी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी भागों, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तकरीबन 15 सितंबर के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। यानी 2 सप्ताह का लंबा शुष्क मौसम का दौर इन क्षेत्रों में देखने को मिला है।

इस बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है। इस सिस्टम का प्रभाव कल से दिखेगा। मैदानी क्षेत्रों में उम्मीद है कि 14 या 15 नवंबर को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी विश्व के प्रभाव से विकसित होगा, जो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तर पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 15 और 16 नवंबर को वर्षा दे सकता है।

पंजाब-हरियाणा में बारिश

इस दौरान पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मनसा, बठिंडा, श्रीमुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर में गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

हरियाणा में भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल में वर्षा देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, बुलंदशहर, बदायूं, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद में हल्की वर्षा हो सकती है। राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर, जयपुर, भरतपुर, करौली, दौसा, धौलपुर में भी हल्की वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली में दिवाली बाद बारिश

दिल्ली और एनसीआर के शहरों में भी 15 नवंबर को यानी दीपावली के अगले दिन कुछ स्थानों पर वर्षा देखने को मिल सकती है। बारिश की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं होगी, इसलिए मौसम पर इसका व्यापक असर संभावित नहीं है। हालांकि कुछ हद तक दिन के तापमान में गिरावट और प्रदूषण से राहत की अपेक्षा की जा सकती है।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: