[Hindi] उत्तर भारत के मैदानी भागों में छाए बादल, चंडीगढ़, अंबाला, बरेली, अमृतसर में आज से हो सकती है वर्षा

March 14, 2018 3:00 PM|

Chandigarh-rain

Updated on March 14, 2018: उत्तर भारत के मैदानी भागों में छाए बादल, चंडीगढ़, अंबाला, बरेली, अमृतसर में कल से हो सकती है बारिश

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज शाम से कुछ बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह से ही बादल दिखाई दे रहे हैं। इस समय मध्य पाकिस्तान से उत्तरी हरियाणा और इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ विकसित हो गई है। इसके प्रभाव से बादल बने हैं। अनुमान है कि पंजाब, उत्तरी हरियाणा और इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आज शाम से बादलों की गर्जना, तेज़ हवाएँ चलने और गरज के साथ-साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में भी सुबह से कुछ बादल दिखे जिससे मौसम सुहावना रहा। हालांकि दोपहर में धूप ने फिर से अपना असर दिखाया और गर्मी कल के स्तर पर ही पहुँच गई है। अगले 2-3 दिनों के दौरान यहाँ बादल बने रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार कम हैं।

उत्तरी पाकिस्तान के पास बना पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब पहुँच गया है। इसके प्रभाव से बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर है। इन मौसमी सिस्टमों के चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning and thunderstorm in northwest India

अनुमान है कि पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 15 मार्च को बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 16 मार्च को कुछ स्थानों पर गतिविधियां संभावित हैं। राजस्थान में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आँधी भी चल सकती है। मार्च में प्री-मॉनसून सीज़न शुरू हो गया है। इसमें गरज वाले बादल बनने की संभावना बढ़ जाती है। यह बादल किसी क्षेत्र विशेष में धूलभरी आँधी का कारण बनते हैं।

मौसम विशेषज्ञों की नज़र में 15 और 16 मार्च कोचंडीगढ़, अंबाला, चुरू, हिसार,गंगानगर, मुरादाबाद,बरेली, नजीबाबाद, अमृतसर और गुरदासपुर में उत्तर भारत के प्रमुख शहर होंगे जहां इस दौरान बारिश हो सकती है। दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानीदिल्लीऔर इससे सटे शहरों में आंशिक बादल छाएंगे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना होने के आसार हैं। लेकिन दिल्ली को पिछले दिनों की तरह ही छिटपुट बूँदाबाँदी से संतोष करना पड़ेगा। यही नहीं हो सकता है इस बार भी पूरी तरह से मौसम शुष्क बना रहे।

[yuzo_related]

उत्तर भारत के मैदानी भागों में 15 और 16 मार्च को बादल छाने और छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश होने के चलते दिन के तापमान में 3-4 से डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है। इन सभी भागों में 17 मार्च से मौसम फिर से साफ हो जाएगा जिससे पारा ऊपर का रुख करेगा और गर्मी भी बढ़ेगी।

Image credit: AwaxNews

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: