[Hindi] राजस्थान में 8 मार्च को बारिश, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम

March 6, 2018 7:02 PM|

Rain-in-Rajasthanउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मार्च की शुरुआत में हल्की वर्षा के बाद अब मौसम शुष्क हो गया है। अगले 2-3 दिनों तक उत्तर-पश्चिमी राज्यों में शुष्क मौसम जारी रहेगा और पारा ऊपर जाएगा। हालांकि उत्तर-पश्चिम से आ रही शीतल हवाओं के चलते दिन में तेज़ गर्मी से राहत बनी रहेगी। सुबह और रात के समय शीतल हवाएँ मौसम को सुहावना बनाएँगी। यह अलग बात है कि दिन और रात के तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर हैं।

मार्च के पहले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह बारिश मैदानी राज्यों पर बने चक्रवाती सिस्टम के चलते हुई। यह सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ था और इसने पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के कुछ भागों में मौसम को बदल दिया। इससे पहले पारा सामान्य से काफी ऊपर पहुँच गया था और समय से पहले ही भीषण गर्मी का ट्रेलर मिला था।

[yuzo_related]

अगले 24 घंटों तक उत्तर भारत के सभी मैदानी भागों में आसमान साफ होगा, धूप तेज़ रहेगी तथा शीतल हवाएँ चलेंगी। उसके पश्चात 8 मार्च को जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। अनुमान है कि यह सिस्टमबीकानेरसे लेकरजयपुरतक राजस्थान के मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देगा।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning and thunderstorm in northwest India

पंजाब और हरियाणा में आंशिक बादल दिखेंगे लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। हालांकि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तापमान के असर को कम करेंगी और गर्मी तेज़ी से नहीं बढ़ेगी। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना रहेगा जिससे रात और सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ सुहावने मौसम का आनंद आप ले सकेंगे।

Image credit:  TourMyIndia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image