[Hindi] पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश के आसार आज, शीतलहर नहीं करेगी जल्द वापसी

January 2, 2019 12:50 PM|

Haryana post

पिछले कई दिनों से शीत लहर की चपेट में रहने के बाद, आखिरकार पंजाब और हरियाणा को थोड़ी राहत मिली। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह 08:30 बजे से लुधियाना और अंबाला दोनों में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इन बारिशों के लिए जम्मू और कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कोजिम्मेदार ठहराया गया है। दोनों राज्यों में बादल छाए रहे तथा हवा की दिशा में भी बदलाव देखा गया जो की अब ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बदलकर आर्द्र और गर्म दक्षिण पूर्वी हवाओं से बादल गईं हैं।

इनके चलते, पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2˚C से 3˚C की बढ़ोतरी देखि गयी। इस प्रकार, इन दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों से शीत लहर की स्थिति भी समाप्त हो गई है।

मौसम वियज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को भी इन पड़ोसी राज्यों के हिस्सों को प्रभावित करेगा। इसके मद्देनजर, हम उम्मीद करते हैं कि पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में हल्की वर्षा की गतिविधि जारी रहेगी।

कल तक, ये मौसम प्राणाली कमजोर हो जाएगी और हमें उम्मीद है कि मौसम की स्थिति लगभग स्पष्ट और शुष्क हो जाएगी। माध्यम से घना कोहरा पंजाब और हरियाणा पर अभी भी जारी रहेगा।

हालांकि ये मौसम मात्र 24 घंटे तक ही रहेगा क्यूंकि 3 जनवरी को एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभजम्मू और कश्मीर को प्रभावित करेगा। इसके चलते, एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 और 6 जनवरी को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की गतिविधियाँ संभव हैं। इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि तब तक शीत लहर की स्थिति वापस नहीं आएगी।

Image Credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: