[Hindi] विदर्भ और मराठवाड़ा में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की मॉनसूनी बारिश

July 2, 2015 6:24 PM|

Drought The Hinduविदर्भ में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई हल्की बारिश से विदर्भ में तेज़ गर्मी से लोगों को राहत मिली है, मराठवाड़ा में भी कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा होने के संभावना है। स्काइमेट के अनुसार इस समय बिहार के ऊपर एक निम्न दबाव बना हुआ है, जिससे निकलकर एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए आंध्र प्रदेश तक जा रही है, इसी के चलते इन भागों खासतौर पर नागपुर, चंद्रपुर, परभणी, नांदेड़ और ऊदगिर में अगले दो दिनों के दौरान हल्की बारिश कुछ जगहों पर दर्ज की जाएगी।

विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश में व्यापक अंतरस्काइमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदर्भ भारत के उन सब-डिवीजनों में एक है जहां जून में सामान्य से 50% अधिक बारिश हुई है। विदर्भ के अलावा पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, जम्मू व कश्मीर तथा सौराष्ट्र एवं कच्छ में भी सामान्य से 50% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इससे उलट विदर्भ से सटे मराठवाड़ा सब-डिवीजन में जून में 120 मिमी बारिश हुई है जहां जून की मासिक औसत बारिश 148 मिमी है।

मराठवाड़ा की भौगोलिक स्थिति कुछ इस तरह है कि अरब सागर की तरफ से बढ़ता हुआ मॉनसून मध्य महाराष्ट्र तक अच्छी बारिश देता है जबकि मराठवाड़ा तक आते आते कमजोर पड़ जाता है। बंगाल की खाड़ी में बनाने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र भी पश्चिम की तरफ बढ़ते हुये ओड़ीशा, छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ तक ही बारिश देते हैं, जिससे मराठवाड़ा के लातूर, परभणी और नांदेड़ जैसे ज़िले सूखे रह जाते हैं। इन भागों में कम बारिश और सिंचाई के साधनों की कमी के चलते खरीफ फसल पर बुरा असर पड़ता है।

अगले दो दिनों के दौरान विदर्भ के साथ साथ मराठवाड़ा के एक-दो जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से भले ही कुछ राहत मिल जाए लेकिन खेती के लिहाज से ये नाकाफी होगी।

Image Credit: hindu.com

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: