[Hindi] वैष्णो देवी में 21-22 मार्च को इस महीने की आखिरी बारिश और बर्फबारी

March 19, 2018 5:27 PM|

Rain and snow in Vaishno Deviवैष्णो देवी में लगभग 4-5 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच 21 मार्च से पुनः मौसम सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 21 और 22 मार्च को वैष्णो देवी में वर्षा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। भवन पर एक-दो जगह हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। एक नया पश्चिमी जम्मू कश्मीर के पास पहुँचने वाला है। यही सिस्टम पवित्र धाम में यह गतिविधियां देगा। यह सिस्टम इस समय उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान पर है।

उत्तर भारत के पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक वैष्णो देवी में पिछले दिनों के मौसम की बात करें तो 13 से 15 मार्च के बीच बारिश और हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। उसके बाद से मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। दिन में खिली धूप के चलते अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई जबकि शीतल हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर रिकॉर्ड किया जा रहा है।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Jammu Kashmir Lightning and rain

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह इस सीज़न की आखिरी बर्फबारी होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के काफी उत्तर से ही निकल जाएगा जिससे आने वाले दिनों में मौसम में हलचल ना के बराबर होंगी। फिलहाल 21 और 22 मार्च को बारिश और बर्फबारी के बाद 23 मार्च से पुनः मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि आंशिक बादल छाए रहेंगे।

[yuzo_related]

मौसम बदलता है तो तापमान में भी उतार चढ़ाव आता है और आने वाले दिनों में तापमान की बात करें तो कटरा में दिन में पारा होगा 22 से 25 डिग्री के बीच। न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच। दूसरी ओर भवन पर अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 10 डिग्री के अंदर बना रहेगा।

Image credit: Youtube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: