[Hindi] कश्मीर और हिमाचल में बारिश के साथ भू-स्खलन और बादल फटने की आशंका

March 10, 2016 3:51 PM|

Snow in Jammu and Kashmirक्या आप आने वाले दिनों में हिमालय की सुरम्य वादियों में समय बिताने की योजना बना रहे हैं? सावधान हो जाइए क्योंकि आने वाले कुछ दिनों के दौरान हिमालयी राज्यों में मौसम खतरनाक हो सकता है। स्काइमेट के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब आ रहा है। यह सिस्टम उत्तर के पर्वतीय राज्यों को बृहस्पतिवार की शाम से प्रभावित करना शुरू कर देगा। यह मौसमी हलचल इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के भागों पर दिखाई दे रहा है।

इसके प्रभाव सेजम्मू-कश्मीरमें पहले ही मौसम में बदलाव की आहट मिलने लगी है क्योंकि राज्य में बुधवार की रात को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे और कहीं-कहीं मेघगर्जना भी सुनाई दी। आने वाला पश्चिमी विक्षोभ काफी अधिक प्रभावी है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेशउत्तराखंडमें कई जगहों पर अगले 2-3 दिनों के दौरान अच्छी बारिश की संभावना है।

स्काइमेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 11 मार्च की शाम से कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। धीरे–धीरे गतिविधियों में तेज़ी आएगी और जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भीषण वर्षा और बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि बर्फबारी की संभावना समुद्र तल से 10 हज़ार फुट की ऊंचाई वाले स्थानों पर ही है।

स्काइमेट के अनुसार मध्यम बारिश के साथ बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएँ होने की भी आशंका है जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। राज्य के ऊंचे शिखरों पर बर्फबारी के साथ-साथ हिमस्खलन (अवलांच) की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

उत्तराखंड में इन मौसमी सिस्टमों का प्रभाव 12 मार्च से दिखाई देगा। बारिश का यह दौर लंबा चलने वाला है और 14 मार्च तक गतिविधियां बनी रहेंगी। 14 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा जिससे गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहेगी। मौसम 15 और 16 मार्च को शांत रहेगा लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से 16 मार्च की शाम से प्रभावित करेगा जिससे पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश का एक नया झोंका देखने को मिलेगा।

Image Credit: rediff.com

 

 

author image