[Hindi] कोटा और उदयपुर में अगले 48 घंटों तक हल्की बारिश, 3 जुलाई से बारिश पकड़ेगी रफ्तार

June 28, 2019 12:31 PM|

Rain in Rajasthan

राजस्थान के पूर्वी और मध्य भागों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। इसके कारण राजस्थान के इलाकों में लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिणी पाकिस्तान और इससे सटे गुजरात के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के बने रहने के कारण बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। इसके साथ ही बारिश का फैलाव बढ़कर राज्य के दक्षिणी जिलों जैसे कोटा, झालावाड़, चित्तौरगढ़, बूंदी, उदयपुर और बारां तक पहुंच जायेगा।

स्काइमेट का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान राजस्थान के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि मध्य राजस्थान में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के भागों में अगले 2 से 3 दिनों में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके कारण यहां कामौसम शुष्कबना रह सकता है।3

Also Read In English: Light rain in Kota, Udaipur and Chittorgarh for next 48 hrs, heavy showers expected around July 3

इसके बाद 3 जुलाई के आस-पास बंगाल की खाड़ी के भागों पर बना हुआ एक निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के भागों तक पहुँचने की संभावना है। जिसके कारण दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के भागों मेंबारिश की तीव्रता में वृद्धिहो सकती है। इसके अलावा, शुष्क मौसम झेल रहे राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे सीकर, झुंझनू और सवाई माधोपुर में भीभारी से अति भारी बारिशहोने की उम्मीद है। जिससे यहां के लोगों को भी शुष्क मौसम के लिए कुछ समय तक गर्मी से राहत के मिलेगी।

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: