[Hindi] जानिए नए साल पर कैसा रहेगा वैष्णो देवी धाम का मौसम

January 2, 2020 4:23 PM|

vaihno devi (2)

माता वैष्णो देवी में पिछले कई दिनोंसे मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि रात का तापमान शून्य से नीचे रहने के कारण भक्तों को कड़ाके के सर्दी देखने को मिल रही है। अब रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार माता वैष्णो देवी में अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही जम्मू कश्मीर के पास पहुंचेगा जिससे 3 और 4 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उसके बाद 5 जनवरी को मौसम साफ रहेगा लेकिन 6 जनवरी से फिर मौसम करवट लेगा।

अनुमान है कि 6 और 7 जनवरी को एक बार फिरकटरा सहित वैष्णो देवी और आसपास के इलाकोंमें भारी वर्षा होगी। बारिश होने के साथ-साथ बर्फभारी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इन गतिविधियों के दौरान श्रद्धालुओं को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि तेज बारिश के दौरान भूस्खलन, हिमस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आपको 3 और 4 जनवरी तथा 6 और 7 जनवरी के दौरान अगर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं तो सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 8 जनवरी से एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा, तथा वर्षा की गतिविधियां रुक जाएंगी और धूप खिलेगी जिससे दिन की सर्दी से लोगों को राहत मिलेगी।

Image credit: Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: