[Hindi] कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में कल से होगी बारिश; मिलेगी गर्मी से राहत

May 1, 2018 6:50 PM|

Rain in Kashmir and Himachal

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां बंद हैं। जिससे तापमान बढ़ गया है कश्मीर से उत्तराखंड तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी हिमालयी राज्यों के करीब पहुँच गया है। इसके प्रभाव से कल से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का एक नया दौर कुछ समय के लिए फिर से शुरू होगा।

इस बीच पिछले दिनों से जारी शुष्क मौसम के चलते पर्वतीय राज्यों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। कई स्थानों पर पारा सामान्य से ऊपर पहुँच गया है जिससे कुछ इलाके लू की चपेट में आ गए हैं। अगले 24 घंटों तक पहाड़ों पर मौसम में बदलाव नहीं होगा। अनुमान है कि इस दौरान कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में लू का शिकंजा कसा रहेगा।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in jammu and Kashmir and north India

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए 2 मई को जम्मू कश्मीर के पास पहुँच जाएगा और शाम से मौसम में बदलाव दिखाई देगा। अनुमान है कि तीनों राज्यों में बारिश कल रात से शुरू होगी और 3 मई को इसमें वृद्धि देखने को मिलेगी। स्काइमेट के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के कश्मीर के करीब आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के पीछे ही एक अन्य सिस्टम भी आने वाला है जिससे तीनों पर्वतीय राज्यों में 6 मई तक वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी।

[yuzo_related]

अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों के दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। दिन में पारा कई स्थानों पर वर्तमान स्तर से 4-5 डिग्री नीचे जा सकता है। इस बदलाव से मौसम सुहावना हो जाएगा। आने वाले दिनों में बारिश हल्की से मध्यम रहेगी और भारी वर्षा के आसार नहीं हैं। लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि भूस्खलन जैसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों पर पर्यटकों को जाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने की ज़रूरत है।

Image credit: KNSKashmir

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image