[Hindi] जनवरी में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, सामान्य से 63% ज्यादा बारिश हुई; दक्षिण में समय से पहले गर्मी की दस्तक-जतिन सिंह, एमडी, स्काइमेट

February 4, 2020 1:03 PM|

जनवरी महीने में 2005 के बाद इतनी अधिक वर्षा हुई है। भारत में में जनवरी, 2020 में सामान्य से 63% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। देश के चारों प्रमुख क्षेत्रों में से तीन ऐसे रहे जहां पर सामान्य से बहुत अधिक वर्षा हुई है। इसमें मध्य भारत सबसे आगे रहा, जहां 84 फ़ीसदी ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुछ यही हाल उत्तर पश्चिम भारत का भी रहा, जहां सामान्य से 70 फ़ीसदी अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्य भी पीछे नहीं रहे। इन भागों में सामान्य से 51% ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि दक्षिण भारत में सामान्य से 21 फ़ीसदी कम बारिश हुई है।

अधिक बारिश का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया उत्तराखंड ने, जहां जनवरी महीने में जितनी बारिश और बर्फबारी होती है उससे 235% अधिक वर्षा की हुई जो एक नया रिकॉर्ड बना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश और बर्फबारी देखी गई।

English version: MD Skymet, Jatin Singh: Record breaking January as month ends with 63 percent rain surplus, early hints of summer in South India

दिल्ली और कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों ने भी सामान्य से अधिक वर्षा जनवरी में देखी है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश का दायरा रहा और बारिश की तीव्रता जिस तरह रही उससे उम्मीद है कि कृषि को फायदा पहुंचेगा।

इस सप्ताह मौसमी गतिविधियां देश के उत्तरी भागों से हटकर पूर्वी भारत की तरफ रहेंगी। हालांकि पूर्वी भारत में भी बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर भारत

उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में इस सप्ताह एक-दो दिनों के दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। बाकी समय मौसम शुष्क रहेगा। हमारा अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 फरवरी और 6 फरवरी को बारिश या हिमपात हो सकता है।

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ बना रहेगा। पूरे सप्ताह दिन में धूप खिली रहेगी। सुबह और रात में को कुहासे के बीच सर्दी इसी तरह बनी रहेगी क्योंकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। कुछ हिस्सों में घना कोहरा सकता है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में इस पूरे सप्ताह बारिश का मौसम रहेगा। इन भागों में 4 फरवरी से 8 फरवरी के बीच रुक-रुक कर बेमौसम बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश मुख्यतः अरुणाचल प्रदेश पर ही केंद्रित होगी। हालांकि 8 और 9 फरवरी को दक्षिणी असम, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर वर्षा देखने को मिल सकती है।

मध्य भारत

गुजरात में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट के साथ मौसम पूरे सप्ताह ठंडा और सुहावना बना रहेगा। दूसरी ओर पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। पूरे सप्ताह इन क्षेत्रों में बादल छाने और रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है। 7 और 8 फरवरी को गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। इसी दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में इस सप्ताह कोई भी विशेष मौसमी हलचल की अपेक्षा नहीं है। हालांकि तटीय तमिलनाडु और अन्य हिस्सों में 8 तथा 9 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना से इंकार नहीं कर सकते। सबसे उल्लेखनीय बदलाव दक्षिण भारत में यह देखने को मिल रहा है कि अधिकतम तापमान उम्मीद से ऊपर चल रहा है। समय से पहले दिन के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू हो गया है जो जल्द ग्रीष्म ऋतु के आगमन का संकेत है।

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खिली धूप के साथ दिन में सुहावने मौसम की शुरुआत हो गई है। तेज धूप का असर होने के कारण दोपहर में गर्मी भी महसूस की जाएगी। इस सप्ताह दिल्ली में दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे सुबह और रात की सर्दी अभी भी आप से अलविदा नहीं कहेगी। सुबह के समय कुहासा भी कुछ स्थानों पर छा सकता है।

चेन्नई

चेन्नई में इस सप्ताह दोपहर के समय उमस और गर्मी होगी लेकिन रात में मौसम सुहावना रहेगा। चेन्नई के लोगों को सप्ताह के आखिर में 8 और 9 फरवरी को हल्की बारिश मिल सकती है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: