[Hindi] जमशेदपुर, रांची, सिमडेगा और रामपुर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की उम्मीद

July 28, 2019 12:13 PM|

rain in Jharkhand

झारखंड के लगभग अधिकांश जगहों पर पिछले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश के बावजूद, 27 जुलाई तक के अनुसारराज्य में 38 प्रतिशत बारिश की कमी रिकॉर्ड हुई। इस दौरान दक्षिणी भागों की तुलना में झारखंड के उत्तरी भागों में कम बारिश हुई है।

राज्य में यह बारिश मॉनसून ट्रफ और झारखंड तथा आस-पास के क्षेत्र में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हुई है। इस समय, निम्न दवाब क्षेत्र दक्षिणी झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के भागों में स्थित है और यह प्रणाली पश्चिम / उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि,अगले 24 से 36 घंटों के दौरान, झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।जबकि झारखंड के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जमशेदपुर, रांची, सराय गुमला, सिमडेगा, रामपुर जैसे स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

Also Read In English:Rains ahead for Jamshedpur, Ranchi, Simdega, Rampur in the next 24 hours

संभवतः होने वाली बारिश से राज्य को वर्षा की कमी से उबरने में मदद मिल सकती है क्यूंकि एक के बाद एक अन्य सिस्टम बंगाल की उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बन रहे हैं।

यह बारिश वर्तमान फसल प्रणालियों के लिए बहुत उपयोगी होगी। हालांकि, अगले 48 घंटों के बाद, बारिश की तीव्रता थोड़े समय के लिए कम होने की संभावना है।

Image Credit:News Portal Ranchi Jharkhand India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: