[Hindi] जम्मू में मौसम श्रीनगर से भी ठंडा

January 21, 2016 6:22 PM|

cold--621x414इस समयजम्मू कश्मीरके मौसम का हाल कुछ इस तरह है कि सर्दियों से राहत के लिए जम्मू के लोगों कोश्रीनगरजाना पड़ेगा। यह सुनने या पढ़ने में थोड़ा आश्चर्यजनक लग सकता है परंतु यह सच है।जम्मूमें 20 जनवरी को दिन का तापमान जहां 9.3 डिग्री रहा वहीं श्रीनगर में 13 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम में यह बदलाव पिछले कुछ समय में एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभों के चलते हुई बारिश और बर्फबारी के बाद देखने को मिल रहा है। इन बीते दो दिनों से जम्मू सहित मैदानी भागों में उत्तर और उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं का प्रवाह बढ़ गया है, परिणामस्वरूप तापमान में यह गिरावट देखने को मिल रही है।

बीते कुछ दिनों से आसमान घने बादलों से ढका हुआ है। घने बादल और ठंडी हवाओं के चलते दिन का तापमान गिरते हुए सामान्य से नीचे 9 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुँच गया। बादलों के चलते जम्मू में खिली धूप का नज़ारा लोगों को नहीं मिल रहा है। बुधवार को धूप हल्की थी इसलिए पारा 9.3 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका।

प्रायः ऐसा नहीं देखा जाता कि जम्मू का तापमान श्रीनगर से कम हो। लेकिन ऐसा होना पूरी तरह से असामान्य भी नहीं है। बीते 10 वर्षों के दौरान जम्मू में 4 बार 10 डिग्री सेल्सियस के कम तापमान दर्ज किया गया। और यह दूसरी बार है जब दिन में पारा 9.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विगत 10 वर्षों के दौरान जम्मू में जनवरी में दर्ज किए गए सबसे कम दिन के तापमान:

Jammu temperatures

जम्मू कश्मीर मुख्यतः एक पर्वतीय राज्य है। इसके कुछ हिस्से हिमालय की तराई में आते हैं। मौसम में व्यापक उतार-चढ़ाव देखने वाला जम्मू तराई वाले क्षेत्रों में एक है। जम्मू के लिए इस साल जनवरी महीना बेहद ठंडा रहा है। यहाँ जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री जबकि औसत न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस है।

जम्मू में दिन में शीतलहर जैसे हालत अगले कुछ दिनों तक बने रहेंगे हालांकि तापमान बढ़कर 10 डिग्री से ऊपर जा सकता है। 26 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ संभावित है उसके बाद ही मौसम में कुछ तबदीली देखने को मिलेगी।

Image Credit: livemint

 

author image