[Hindi] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कल से शुरू होगा बारिश और बर्फ़बारी का दौर

May 21, 2019 5:10 PM|

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों यानि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस समय साफ आसमान के साथ सुखद मौसम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों सहित जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर पारा 23 डिग्री के आसपास चल रहा है जिससे मौसम थोड़ा गर्म बना हुआ है।

23 और 24 मई को बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी का भी अनुमान

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 22 मई को जम्मू-कश्मीर के पास पहुंचेगा जिसके चलते अगले दो-तीन दिनों के लिए उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि 22 मई को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी और गरज के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। इन दोनों राज्यों के साथ 23 और 24 मई को उत्तराखंड में भी बारिश होने के आसार हैं।

23 और 24 मई को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश ज़ोर पकड़ेगी। साथ ही उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही इन राज्यों के ऊपरी भागों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मई महीने में आमतौर पर बर्फबारी बहुत कम होती है लेकिन इस बार पहाड़ों पर यह तीसरा अवसर होगा जब बर्फबारी के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी हैं।

अगले4-5 दिनों तक रहेगी यही स्थिति

उत्तर भारत की पहाड़ियों पर गरज के साथ बारिश की गतिविधियाँ अगले 4-5 दिनों तक बनी रहेगी। हालांकि बारिश की तीव्रता बहुत भारी नहीं होगी और ना ही इससे पर्यटकों को भी किसी मुश्किल का सामना करना नहीं पड़ेगा। हालांकि, इस दौरान कहीं-कहीं भूस्खलन और हिमस्खलन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Also Read In English - Fresh spell of rain to commence in Kashmir, Himachal and Uttarakhand tomorrow onward

Image credit:Greater Kashmir

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: