[Hindi] कश्मीर, हिमाचल के पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ, उत्तराखंड में वर्षा के आसार

December 20, 2017 4:06 PM|

Snowfall in Kashmir and Himachalउत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में पहले से ही वर्षा और बर्फबारी शुरू हो गई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का आंकलन है कि जम्मू कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी बारिश और हिमपात जल्द देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में भी वर्षा होने और ऊंचे स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है।

यह सिस्टम हिमालयी राज्य उत्तराखंड को बहुत अधिक प्रभावित नहीं करेगा। हालांकि एक-दो स्थानों विशेषकर राज्य के उत्तरी हिस्सों में एक-दो जगह बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ बहुत अधिक प्रभावी नहीं है जिससे भारी हिमपात जैसी स्थिति संभावित नहीं है। स्काइमेट का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड में एक-दो जगह वर्षा और बर्फबारी 21 दिसम्बर तक देखने को मिलेगी। उसके पश्चात सिस्टम पूर्वी दिशा में निकल जाएगा और मौसम शुष्क हो जाएगा।

[yuzo_related]

मौसमी सिस्टम की क्षमता को देखते हुए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम पर भी 20 और 21 दिसम्बर को हल्की वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। हालांकि वैष्णो देवी में बारिश की तीव्रता इतनी नहीं होगी कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े।

उत्तर भारत में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in jammu and Kashmir and north India

पहाड़ी राज्यों पर छाए घने बादलों, बारिश और बर्फबारी के चलते दिन के तापमान में व्यापक गिरावट होने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान यानि 21 दिसम्बर तक न्यूनतम तापमान में कमी देखने को नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ 21 दिसम्बर के बाद आगे निकल जाएगा और गतिविधियां बंद हो जाएंगी जिसके बाद न्यूनतम तापमान में भी व्यापक गिरावट दर्ज की जाएगी।

पहलगाम, गुलमर्ग, लेह, किन्नौर, केलोंग, लाहौल स्पीति सहित जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे स्थानों पर सैलानी अगले 48 घंटों के दौरान बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। यह समय अच्छा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि बर्फबारी भारी नहीं होगी जिससे रास्ते बंद होने या किसी तरह की अनहोनी जैसी स्थिति का सामना करने की आशंका नहीं है।

Image credit: Daily Excelsior

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: