[Hindi] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का ताज़ा दौर

March 25, 2019 8:50 PM|

Kashmir snowfallउत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बारिश और गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक तेजी से बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ ने पश्चिमी हिमालय की ओर रुख किया है। इसके चलते, हम अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश शुरू होने की उम्मीद करते हैं। इन सभी राज्यों की ऊंची इलाकों पर बर्फबारी की गतिविधि भी हो सकती है।

हालांकि, चूंकि यह पश्चिमी विक्षोभ लंबे समय तक नहीं रहेगा, इसलिए जम्मू और कश्मीर में 26 मार्च से मौसम की गतिविधियां कम होना शुरू हो जाएंगी। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में और उत्तराखंड के कई हिस्सों में तब तक गरज के साथ बारिश जारी रहेगी।

कुल्लू, मनाली, शिमला, लाहौल और स्पीति, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, नैनीताल, उत्तरकाशी, बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार, देहरादून, श्रीनगर, पहलगाम औरपुलवामा जैसे स्थानों पर वर्षा गतिविधि देखने को मिलेंगी।

इन मौसम गतिविधियों के मद्देनजर अधिकतम तापमान में 3˚C से 5 ˚C और न्यूनतम तापमान में 1˚C से 2 ˚C तक की गिरावट आने का अनुमान है। इसके बाद, मौसम प्रणाली पूर्व की ओर बढ़ जाएगी और उत्तर भारत की पहाड़ियों पर मौसम की स्थिति साफ हो जाएगी।

इस पशकिमी विक्षोभ ने उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में हवाओं का एक चक्रवात प्रेरित किया है और इस संचलन से एक ट्रफ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों तक देखी जा सकती है। इसलिए, हम पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गड़गड़ाहट की उम्मीद करते हैं।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

author image