[Hindi] कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन होती रहेगी बारिश, मौसम रहेगा सुहावना

May 22, 2019 7:07 PM|

Rain In Hills

बारिश के नज़रिये से मई महीना उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के लिए अब तक अच्छा रहा है। बाकी के एक हफ्ते में भी कुछ यही रुझान जारी रहने वाला है क्योंकि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर के पास पहुँचने वाला है। यह मई महीने का आखिरी सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है।

इस सिस्टम के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के भागों में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कल यानि 23 मई को इन राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी एक-दो स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

इसके अलावा इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश भी होने के आसार हैं। इस सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन सभी राज्यों के पहाड़ी इलाको में बर्फबारी होने की भी उम्मीद है।

इसके अलावा 23 और 24 मई को होने वाली बारिश के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं, क्योंकि इस दौरान होने वाली बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। इसके बाद 25 मई से, पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जायेगा। हालांकि इसके बावजूद इन पहाड़ी राज्यों में छिटपुट बारिश दिख सकती है।

Also Read In English: Fresh rain and snow ahead for Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh and Uttarakhand

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 26 मई पहाड़ों पर मौसम साफ़ हो जायेगा। इसी के साथ तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। इस सिस्टम के बाद अगला पश्चिमी विक्षोभ इन क्षेत्रों को जून के महीने में प्रभावित करेगा। इससे पहले के अंतराल में मौसम साफ़ बने रहने की संभावना है।

Image Credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: