[Hindi] जयपुर, जोधपुर और हिसार में लू, चंडीगढ़ और कर्नाल में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश के आसार

June 5, 2019 7:06 PM|

Heat wave in Rajasthan

राजस्थान के पश्चिमी भागों में गर्म मौसम की स्थिति बनी हुई है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने की गतिविधियां हुई हैं। वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत समेत राजधानी दिल्ली में भी बीते कुछ समय से शुष्क मौसम बना हुआ है

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी भारत तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।

इसके अलावा पूर्वी आर्द्र हवाएंउत्तराखंडतक पहुँच रही हैं। वहींराजस्थान,हरियाणाऔरदिल्लीके भागों में दक्षिण-पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाएं प्रभावी रहने की संभावना है। इसके अलावा शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं पंजाब और हरियाणा के अधिकांश भागों में प्रभावी हो सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश सहित देश के मैदानी भागों में प्रभावी हो सकती है। इसके कारण उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में तापमान की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुरादाबाद और मुज़फ्फरनगर और हरियाणा के भागों सहित उत्तर-पूर्वी पंजाब के कर्नाल, पंचकुला और चंडीगढ़ में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश की फुहारें उम्मीद है।

बदलते मौसम के चलते हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा, दक्षिणी पंजाब और दक्षिण-पश्चिमीउत्तर प्रदेशऔर राजस्थान के अन्य भागों में लू की स्थिति और ज्यादा प्रभावी हो जाएगी।

Also Read In English:Heat wave in Jaipur, Jodhpur and Hisar, dust storm and thunderstorm in Chandigarh and Karnal

राजस्थान के श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी में भीषण लू का प्रकोप देखने को मिला है। इसके अलावा कोटा, अजमेर, जयपुर और जोधपुर सहित पंजाब के भठिंडा और सिरसा और हिसार में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: